
काफी समय से जानकारी सामने आ रही है कि Samsung अपनी A-सीरीज में एक नए स्मार्टफोन Galaxy A82 पर काम कर रही है। यह फोन गैलेक्सी ए80 का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी ए82 5G को लॉन्च कर सकती है क्योंकि लॉन्च से पहले, सैमसंग के इस आने वाले हैंडसेट को अब तक कई सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब इस फोन को गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग पर Samsung Galaxy A Quantum 2 नाम के साथ स्पॉट किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन मार्केट में Samsung Galaxy A82 5G के नाम से ही पेश किया जाएगा। Galaxy A Quantum 2 को Google Play Console लिस्टिंग पर मॉडल कोडनेम “a82xq” और मॉडल नंबर SM-A826S के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ फीचर्स का भी खुलासा हुआ है, जिसकी जानकारी आगे दी गई है।
Samsung Galaxy A Quantum 2 (Galaxy A82 5G)
गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में फोन के चिपसेट, रैम और डिसप्ले रिज़ॉल्यूशन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी क्वांटम 2 उर्फ गैलेक्सी ए82 5जी को 6 जीबी रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट (SM8150P) के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 1080 × 2400 रिज़ॉल्यूशन और 450 स्क्रीन डेंसिटी के साथ FHD + डिसप्ले होगा। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार, गैलेक्सी ए82 5G एंडरॉयड 11 पर काम करेगा। गूगल प्ले कंसोल पर सामने आई तस्वीर के अनुसार फोन के फ्रंट में सेंटर होल-पंच होगा।

अनोखा डिजाइन
खबरों के मुताबिक गैलेक्सी ए82 में एक मोटराइज्ड फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जाएगा। गैलेक्सी ए80 सैमसंग का पहला फोन था जिसमें पॉप-अप मोटराइज्ड रोटेटिंग कैमरा दिया गया था। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।
गीकबेंच लिस्टिंग
फोन की स्पेसिफिकेशन्स कुछ समय पहले गीकबेंच पर भी सामने आई थीं जो कि गूगल प्ले कंसोल से मिलती-जुलती हैं। गीकबेंच पर यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 के साथ लिस्ट हुआ था। इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया था जिसके साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई था। याद दिला दें कि यह चिपसेट 5G सपोर्ट करता है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कथित Samsung Galaxy A82 स्मार्टफोन 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा तथा फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A82 5G की कीमत
खबरों के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी A82 5G को बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन कीमतें भी लीक हुईं थीं। पिछली रिपोर्ट के अनुसार फोन की कीमत 44,900 रुपये से 51,400 रुपये के बीच हो सकती है।






















