Exclusive: सामने आई Samsung Galaxy A01 Core की लाइव इमेज, ऐसा होगा इस सस्ते फोन का डिजाइन

Join Us icon

सैमसंग ने कुछ समय पहले अपने एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy A01 को लॉन्च किया था। सैमसंग की गैलेक्सी A सीरीज में फिलहाल यह सबसे किफायती स्मार्टफोन है। वहीं, काफी कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अब गैलेक्सी A01 स्मार्टफोन का सस्ता वेरियंट लाने की तैयारी में है। इस फोन को Samsung Galaxy A01 Core के नाम से पेश किया जा सकता है जो कि एंडरॉयड गो पर कार्य करेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को जल्द लॉन्च कर सकती है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को गैलेक्सी ए01 कोर के लाइव इमेज एक्सक्लूसिव तौर पर मिले हैं।

हमें फोन के यह लाइव इमेज डिस्ट्रीब्यूटर चैनल के माध्मय से मिले हैं। इमेज से इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की बैक और साइड्स की झलक देखने को मिली है। आइए आगे फोन के डिजाइन के बारे में आपको जानकारी देते हैं। वहीं, नीचे दी गई तस्वीरों को देखकर आप खुद भी फोन के डिजाइन की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: 4,000एमएएच बैटरी के साथ आ रहा है Samsung का सस्ता स्मार्टफोन Galaxy M01s

Samsung Galaxy A01 Core पैनल इमेज के अनुसार फोन में रियर पर एक सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ होगा जो कि इसके एंट्री-लेवल कैटगरी में आने की पुष्टी करता है। इसके अलावा फोन के बैक में क्रॉस लाइन दिखाई दे रही हैं। वहीं. प्लास्टिक फ्रेम के बॉटम में माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ सिंगल स्पीकर ग्रिल दिखाई दे रहा है। वहीं, फ्रेम के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स हैं।

हालांकि, इमेज में फ्रंट लुक की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि Galaxy A01 Core में वॉटरड्रॉप नॉच दी जा सकती है। इसके अलावा कुछ समय पहले Samsung Galaxy A01 Core को गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई थीं।
samsung-galaxy-a01-core-design-image
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफोन में HD+ डिसप्ले होगा। साथ ही यह फोन एंट्री-लेवल MT6739WW चिपसेट और PowerVR GE 8100 GPU से लैस होगा। वहीं, डिवाइस में 1GB रैम होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन एक Android Go डिवाइस होगा, जिसमें Google Go ऐप्स और सैमसंग ऐप्स पहले से डाउनलोडेड होंगे। इसे भी पढ़ें: 128GB स्टोरेज के साथ आएगा Samsung Galaxy A42 5G, अगले साल होगा लॉन्च

हालांकि, अभी तक Samsung Galaxy A01 Core के लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कंपनी ने भी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि फोन इस महीने या अगस्त में लॉन्च कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here