
91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन Samsung Galaxy A01 Core की लाईव फोटोज़ शेयर की थी, जिससे फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली थी। विभिन्न लीक्स में इस फोन की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी है। वहीं अब 91मोबाइल्स को पुख्ता सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि भारत में Samsung Galaxy A01 Core का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और बेहद जल्द यह फोन इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A01 Core के बारे में पुख्ता सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि टेक कंपनी सैमसंग इंडिया के नोएडा स्थित अपनी फैक्ट्री में इस फोन का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है और आने वाले कुछ ही दिनों कंपनी की ओर से फोन के यूनिट देशभर के रिटेल स्टोर्स पर भेज दी जाएगी। सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए01 कोर के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है कि लेकिन प्रोडक्शन को देखने हुए उम्मीद की जा सकती है कि इसी महीने के अंत तक या अगस्त की शुरूआत में ही यह फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Samsung Galaxy A01 Core
सैमसंग गैलक्सी ए01 कोर की बात करें तो यह एंडरॉयड गो आधारित स्मार्टफोन होगा और कंपनी इसे एंडरॉयड 10 के साथ ही लॉन्च करेगी। कंपनी इस फोन को लो बजट में ही पेश करेगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले यह फोन गूगल प्ले कंसोल पर भी लिस्ट हुआ था जहां पता चला था कि सैमसंग इस फोन को 720 x 1,480 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले पर लॉन्च करेगी जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 320DPI होगी।
Galaxy A01 Core को लेकर इस लिस्टिंग में जानकारी मिली थी कि यह फोन एंडरॉयड के साथ आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें मीडियाटेक का एमटी6739 चिपसेट देखने को मिल सकता है। सैमसंग के इस फोन को प्ले कंसोल पर 1 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया था, जिसके साथ पावरवीआर जीई8100 जीपीयू दिए जाने की बात सामने आई थी।
91मोबाइल्स को मिली फोन की ईमेज से पता चला था कि Samsung Galaxy A01 Core सिंगल कैमरा सपोर्ट करेगा जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद रहेगी। यह फोन प्लॉस्टिक फ्रेम पर पेश किया जा सकता है जिसके नीचले पैनल पर माइक्रोयूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम हेडफोन जैक और स्पीकर दिया गया है। इसी तरह फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर स्थित है। बहरहाल Samsung द्वारा गैलेक्सी ए01 कोर की लॉन्च डेट घोषित किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।





















