
91मोबाइल्स ने सितंबर महीने के अंत में एक एक्सक्लूसिव खबर पब्लिश की थी, जिसमें Samsung के एक लो स्मार्टफोन का जिक्र हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया था कि Samsung एक सस्ते डिवाईस पर काम कर रही है और इसे Galaxy A5 नाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन का मॉडल SM-A015F बताया गया था। वहीं आज डेढ़ महीने बाद यह स्मार्टफोन फिर से चर्चा में आया है। Samsung के इस नए स्मार्टफोन को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है, जिसने एक बार फिर इस फोन के लॉन्च की उम्मीदें बढ़ा दी है।
Samsung के इस आगामी स्मार्टफोन को FCC पर लिस्ट किया गया है जिसकी जानकारी सैममोबाईल ने दी है। सितंबर में आई रिपोर्ट में जहां इस स्मार्टफोन का नाम Galaxy A5 बताया गया था, वहीं नए सर्टिफिकेशन्स के बाद चर्चा है कि सैमसंग अपने इस स्मार्टफोन को Galaxy A01 नाम के साथ बाजार में उतार सकता है। रोचक बता है कि एफसीसी पर यह स्मार्टफोन SM-A015F मॉडल नंबर के साथ ही लिस्ट हुआ है।
Samsung Galaxy A01
फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक मिली जानकारी और एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार यह स्मार्टफोन 5.7 इंच की बेजल लेस इनफिनिटी डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ‘यू’ या ‘वी’ शेप की नॉच देखने को मिल सकती है। Samsung के इस आगामी स्मार्टफोन को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है तथा फोन में 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। वहीं फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा।

Samsung Galaxy A01 को लेकर खुलासा हुआ है कि यह डिवाईस एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो कंपनी के ही वन यूआई के साथ काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। Samsung Galaxy A01 को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस ब्लू, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में बाजार में दस्तक दे सकता है। यह भी पढ़ें : 48 मेगापिक्सल क्वॉड रियर कैमरे के साथ 20 नवंबर को इंडिया में लॉन्च होगा Realme 5s, लो बजट में देगा Xiaomi को टक्कर
91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली थी कि Samsung Galaxy A5 यानि Galaxy A01 को कंपनी लो बजट सेग्मेंट में उतारेगी जिसकी कीमत 7,000 रुपये से भी कम हो सकती है। बहरहाल एफसीसी लिस्टिंग ने एक बार फिर इस स्मार्टफोन को सुर्खियों में ला दिया है। वहीं अब देखना यह है कि कंपनी कब तक इस डिवाईस को टेक मंच पर उतारेगी। लगे हाथ आपको बता दें कि यह फोन Samsung ब्रांड का तो होगा लेकिन बनाया चीनी कंपनी Huaqin Telecom द्वारा जाएगा।
Samsung Galaxy A51
गैलेक्सी ए सीरीज़ के आने वाले डिवाईस Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार यह फोन 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 आधारित होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Galaxy A51 में सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
Galaxy A51 के बैक पैनल पर मौजूद रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का वाईड एंगल लेंस, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy A51 को 4,000 एमएमएच की पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।



















