
Samsung ने पिछले साल अपना एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy A02s को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन कंपनी की Galaxy A-सीरीज का सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन था, जिसे कंपनी ने भारत में Galaxy M02s के नाम से लॉन्च किया था। अब हम कंफर्म कर रहे हैं कि Samsung इन दिनों Galaxy A02s के सक्सेसर स्मार्टफोन पर काम कर ही है और इसे Samsung Galaxy A03s के नाम से पेश किया जा सकता है।अपकमिंग Galaxy A03s स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल कोई लीक रिपोर्ट सामने नहीं आई हैं। 91Mobiles के पास एक्सक्लूसिव Galaxy A03s स्मार्टफोन के रेंडर हैं जो पॉपुलर टिपस्टर @OnLeaks के जरिए सामने आए हैं। इसके साथ ही हमारे पास Galaxy A03s स्मार्टफोन के जुड़ी कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी हैं।
Samsung Galaxy A03s डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के रेंडर्स को देखने से पता चलता है कि इसका डिजाइन Galaxy A02s जैसा ही है। हालांकि इसके कुछ बदलाव भी देखने को मिलते हैं। सैमसंग Galaxy A03s स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्केनर और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही Galaxy A02s स्मार्टफोन से तुलना करें तो इसमें कंपनी ने फिंगर प्रिंट स्केनर नहीं दिया था। इसके साथ ही चार्जिंग के लिए माइक्रो-USB पोर्ट दिया था। OnLeaks के मुताबिक Galaxy A03s स्मार्टफोन का मीजरमेंट 166.6 x 75.9 x 9.1mm है। यदि रियर पैनल में दिए कैमरा बंप को देखें तो इसकी थिकनेस 9.5mm हो जाती है।
Samsung Galaxy A03s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टिपस्टर Steve Hemmerstoffer ने कुछ जानकारी शेयर की हैं। इस स्मार्टफोन में सैमसंग 6.5-इंच का डिस्प्ले दे सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए V-शेप नॉच दिया जा सकता है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो यह 5MP का कैमरा हो सकता है। रियर कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन का प्राइमेरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ दो 2MP कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। अपकमिंग Galaxy A03s स्मार्टफोन के रेंडर्स को देखें तो इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी देखने को मिलता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi लेकर आई कमाल की टेक्नोलॉजी, मात्र 8 मिनट में फुल चार्ज होगा स्मार्टफोन
डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy A03s और पिछले साल लॉन्च किए Galaxy A02s में कई समानताएं हैं। सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्केनर के साथ USB Type-C पोर्ट दिया जा रहा है। उम्मीद है कि सैमसंग के अपमिंग स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले दिनों में सामने आएंगी।


















