Samsung Galaxy A04 Core का डिजाइन लॉन्च से पहले आया सामने, जानें क्या है खास

Samsung Galaxy A04 Core का डिजाइन पहले लॉन्च किए Galaxy A03 Core से मिलता जुलता है।

Join Us icon

Samsung जल्द ही अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04 Core लॉन्च कर सकता है। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy A04 Core स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए Galaxy A03 Core का सक्सेसर स्मार्टफोन होगा। लॉन्च से पहले सैमसंग के इस स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडर WinFuture ने अपनी रिपोर्ट में शेयर किए हैं। लीक रेंडर के ज़रिए कंफर्म होता है कि अपकमिंग Galaxy A04 Core स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। हालांकि WinFuture ने सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं।

Samsung Galaxy A04 Core: मिलेंगे कई सारे कलर ऑप्शन

लीक रेंडर्स की माने तो Samsung Galaxy A04 Core स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, मिंट ग्रीन और कॉपर कलर में पेश किया जाएगा। इस फोन का बैक पैनल मैट फिनिश में आएगा। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy A04 Core स्मार्टफोन का डिजाइन काफी हद तक गैलेक्सी ए03 कोर से मिलता जुलता होगा। इसके साथ ही फोन का फ्रंट बैजल लेस होगा, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच होगा। फोन के बैक पैनल में सिंगल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। इस फोन के बाएं ओर सिम कार्ड ट्रे  और दाईं ओर पावर बटन दिया जाएगा।

सैमसंग का अपकमिंग Galaxy A04 Core स्मार्टफोन एंट्री लेवल का है। इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं मिलेगा। सैमसंग के इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Samsung Galaxy A03 Core: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

सैमसंग के Galaxy A03 Core स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसके साथ ही फोन में UniSoC प्रोसेसर, 2GB। की रैम और 32GB का स्टोरेज दिया गया है। सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A03 Core स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 8MP का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सैमसंग का यह फ़ोन Android 11 Go Edition पर रन करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here