
दक्षिण कोरियाई इलेट्रॉनिक कंपनी सैमसंग लो बजट कैटेगरी के अंदर बड़ी तैयारी कर रही है। बाताया जा रहा है कि कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए दो नए और किफायती स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिन्हें जल्द ही पेश किया जा सकता है। टेक साइट सैममोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार साल 2022 में अपने बजट स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए सैमसंग गैलेक्सी सीरीज के अंदर दो नए मॉडल को शामिल कर सकती है। आने वाले बजट कैटेगरी के फोन्स को Samsung Galaxy A04 और Galaxy A13s के नाम से पेश किया जा सकता है।
Samsung Mobile
रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग मॉडल नंबर SM-A045F और SM-A137F के साथ दो नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये डिवाइस क्रमशः गैलेक्सी A04 और गैलेक्सी A13s के नाम से आधिकारिक तौर पर मार्केट में पेश किए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि दोनों फोन एक जेडीएम फोन हैं, जिसका मतलब है कि यह सैमसंग द्वारा अपने प्लांट्स में नहीं, बल्कि चीन में भागीदारों द्वारा इन्हें बनाया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 Ultra रिव्यू : हर मामले में परफेक्ट फोन है
इसके अलावा दूसरी ओर खबर सामने आ रही है कि सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ से एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। कंपनी ने हाल ही में गैलेक्सी ए13 और गैलेक्सी ए23 को लॉन्च किया था, लेकिन अब गैलेक्सी ए13 के एक नए वेरिएंट को सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है, जिससे इसके लॉन्च का इशारा मिल रहा है। इसे भी पढ़ें: Samsung के चिपसेट पर लॉन्च हुआ Vivo S15e स्मार्टफोन, 66W चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ है 12GB RAM
लेटेस्ट वीडियो
टेक साइट MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर हैंडसेट का एक नया वेरिएंट देखा गया है। इस डिवाइस का मॉडल नंबर SM-A137F है, जिसका मतलब है कि यह गैलेक्सी A13 का नया वर्जन है। फिलहाल, दक्षिण कोरियाई टेक दिग्गज ने पहले ही गैलेक्सी A13 5G और गैलेक्सी A13 4G को भी जारी कर दिया है। दुर्भाग्य से, हमें इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि आने वाला मॉडल पहले लॉन्च किए गए दो डिवाइसों से कैसे अलग होगा।






















