
Samsung एक ऐसा मोबाइल ब्रांड है जिसके स्मार्टफोंस के प्राइस की बात करें तो गैलेक्सी फोन 10,000 रुपये से लेकर 1,00,000 रुपये तक की कीमत पर बिकते हैं। हर बजट के मोबाइल बनाने वाली यह कंपनी एक और कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो Samsung Galaxy A04 नाम के साथ लॉन्च होगा। सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए04 को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन यह स्मार्टफोन Wi-Fi Alliance पर लिस्ट हो गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि Samsung Galaxy A04 इंडिया में Realme और Redmi के लो बजट स्मार्टफोंस को सीधी टक्कर देगा।
Samsung Galaxy A04
सैमसंग गैलेक्सी ए04 स्मार्टफोन को वाईफाई अलायंस डाटाबेस में स्पॉट किया गया है। जीएसएम एरिना द्वारा प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सैमसंग फोन SM-A045F/DS मॉडल नबर के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें डुअल बैंड वाईफाई कनेक्टिविटी दी गई है। यहां फोन की अधिक स्पेसिफिकेशन्स तो सामने नहीं आई है लेकिन यह जरूर साफ हो गया है कि Samsung Galaxy A04 सबसे नए एंड्रॉयड ओएस Android 12 पर लॉन्च होगा जिसमें OneUI 4 भी साथ देखने को मिल सकता है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस सैमसंग फोन की और भी स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च की जानकारी सामने आ जाएगी।
Samsung Galaxy A03
सैमसंग गैलेक्सी ए03 इस वक्त इंडियन मार्केट में इस सीरीज़ का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है और गैलेक्सी ए04 इसी फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न बनकर आएगा। Samsung Galaxy A03 की बात करें तो यह फोन 10,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसमें 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसी तरह फोन के बड़े 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Samsung Galaxy A03 में 720 × 1600 पिक्सल 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंड्रॉयड 11 के साथ यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 के साथ 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर 48MP + 2MP डुअल रियर कैमरा तथा 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।





















