10499 रुपये में लॉन्च हुए Samsung का सबसे सस्ता A-सीरीज का फोन, इसमें है 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/Samsung-Galaxy-A06-5G.jpg

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Samsung ने आज इंडिया में A-सीरीज के अंदर नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Galaxy A06 5G के नाम से लाया गया है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह किफायती दाम में शानदार 5G अनुभव प्रदान करता है। इतना ही नहीं यह Galaxy A सीरीज का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन है, जिसे यूजर्स को बेहतरीन परफॉर्मेंस और लंबी अवधि तक चलने वाली तकनीक दी गई है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी डिटेल जानकारी देते हैं। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि यह सितंबर में आए 4G वर्जन Samsung Galaxy A06 का ही 5G वर्जन यानी GSMA डाटाबेस से लैस वेरिएंट हैं।

Samsung Galaxy A06 5G की कीमत, ऑफर और सेल डिटेल

फोन कलर ऑप्शन वेरिएंट कीमत ऑफर्स
 

Galaxy A06 5G

Black, Gray, Light Green 4GB + 64GB 10499 One year screen protection plan @ INR 129 with Samsung Care + package against standard market price of INR 699
4GB + 128GB 11499
6GB + 128GB 12999

 

“Galaxy A06 5G के लॉन्च के साथ, हम सेगमेंट में लीडिंग 12 5G बैंड पेश कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतरीन 5G अनुभव मिलेगा। यह डिवाइस शानदार कनेक्टिविटी, दमदार परफॉर्मेंस और इनोवेटिव फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन के जरिए, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यूजर्स को फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी, बेहतरीन मनोरंजन और बेहतरीन ड्यूरेबिलिटी का अनुभव मिले।”

Galaxy A06 5G की स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी A06 5G एक शानदार स्मार्टफोन है जिसमें 6.7-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन Infinity-U नॉच डिज़ाइन के साथ आती है, जिसमें 800 निट्स ब्राइटनेस, 90Hz रिफ्रेश रेट, और HD+ रेजोल्यूशन दिया गया है, जिससे आप साफ और स्मूथ व्यूइंग एक्सपीरियंस का आनंद ले सकते हैं।

प्रोसेसर : यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जो 6GB तक की रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यदि आपको अधिक स्टोरेज की आवश्यकता हो तो इसमें 1.5TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया गया है।

ओएस : गैलेक्सी A06 5G Android 15 आधारित One UI 7.0 पर चलता है। सैमसंग इस डिवाइस के लिए 4 बड़े OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी पैच प्रदान करेगा, जिससे यह लंबे समय तक अपडेटेड रहेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए, गैलेक्सी A06 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो f/1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके अलावा, 2MP का डेप्थ सेंसर (f/2.4) भी मौजूद है, जिससे पोर्ट्रेट फोटोज़ में बेहतर ब्लर इफ़ेक्ट मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा (f/2.0 अपर्चर) दिया गया है।

बैटरी : इस डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका मतलब है कि आपका फोन जल्दी चार्ज होगा और दिनभर चलेगा।

अन्य फीचर्स : यह फोन ड्यूल-सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.3, GPS, USB टाइप-C पोर्ट, और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए, इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन IP54 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे डस्ट और वॉटर स्प्लैश रेसिस्टेंट बनाता है। इसके अलावा, इसमें मोनो स्पीकर दिया गया है, जो बेसिक ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करता है।