Samsung Galaxy A07 5G की सामने आई Geekbench लिस्टिंग, जल्द आ सकता है ये सस्ता फोन

Samsung का अपकमिंग सस्ता 5G स्मार्टफोन Galaxy A07 चर्चा में बना हुआ है। यह बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर नजर आया है। जिससे इसके परफॉरमेंस को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। बता दें कि इससे पहले भी डिवाइस कुछ अन्य सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हो चुका है। साथ ही लीक डिटेल्स भी आ चुकी है। उम्मीद है यह जल्द लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे आपको लेटेस्ट लिस्टिंग की जानकारी विस्तार से देते हैं।
गीकबेंच पर आगामी सैमसंग फोन मॉडल नंबर SM-A076B के साथ देखा गया है। जिसे टिप्स्टर अभिषेक यादव ने स्पॉट किया है। लिस्टिंग के अनुसार Galaxy A07 5G ने OpenCL टेस्ट में 1,361 अंक स्कोर किए हैं। जो इसके GPU परफॉरमेंस को बेसिक तौर पर दर्शाता है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU कॉन्फिगरेशन भी दिखाया गया है। जिसमें छह कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर और दो परफॉरमेंस कोर 2.4GHz पर रन करते दिखे हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali-G57 MC2 GPU मिलने की बात सामने आई है।
बेंचमार्क लिस्टिंग में 4GB RAM की पुष्टि भी हुई है और खास बात यह है कि फोन Android 16 के साथ आ सकता है। जो इसे बजट सेगमेंट में आने वाले फोंस के बीच आगे रख सकता है।
गीकबेंच पर सामने आए स्पेसिफिकेशंस से संकेत मिलता है कि Galaxy A07 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट उपयोग हो सकता है। जो पहले से Galaxy A06 5G में भी देखने को मिला है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो Samsung इस बार भी हार्डवेयर के मामले में ज्यादा बदलाव नहीं करेगा।
बेंचमार्क के अलावा Galaxy A07 5G को पूर्व में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर भी देखा जा चुका है। इसके साथ ही फोन Nemko और Bluetooth SIG जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी लिस्ट हो चुका है। यानी लॉन्च जल्द संभव हो सकता है। ।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो लीक के अनुसार Samsung Galaxy A07 5G को इसी महीने के आखिर में या फिर जनवरी 2026 की शुरुआत में एंट्री मिल सकती है। हमें उम्मीद है कि जल्द Samsung इसे लेकर कोई ऐलान कर सकता है।
आगामी Samsung Galaxy A07 5G उन बजट और लोअर-मिड रेंज ग्राहकों के लिए हो सकता है। जिन्हें Samsung ब्रांडिंग के साथ अच्छा 5G डिवाइस चाहिए है। इसका मुकाबला बाजार में संभावित तौर पर Redmi 14C, realme Narzo 80X और Vivo T3 Lite जैसे मॉडल्स से होने की उम्मीद है। हालांकि अन्य विकल्प से अलग सैमसंग अपनी ब्रांड वैल्यू के चलते आगे रह सकता है।
यदि आप आने वाले कुछ हफ्तों में Samsung का सस्ता फोन लेने की सोच रहे हैं तो Galaxy A07 5G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको इसे लेकर लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के जुड़े रहें।