Samsung Galaxy A07 5G जल्द हो सकता लॉन्च, इन सर्टिफिकेशन साइट्स पर हुआ स्पॉट

Samsung अपनी लोकप्रिय बजट A-सीरीज को अपग्रेड कर सकता है। इसमें आने वाला Samsung Galaxy A07 5G कुछ ग्लोबल सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट हुआ है। बता दें कि इससे पहले डिवाइस को ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर भी देखा जा चुका है। फिलहाल जो लिस्टिंग्स सामने आई हैं उनमें NBTC, Global Certification Forum (GCF), Nemko और Wi-Fi Alliance शामिल हैं। उम्मीद यही है कि डिवाइस जल्द ही एंट्री ले सकता है। आइए, आगे Galaxy A07 5G की डिटेल्स जानते हैं।
मॉडल नंबर SM-A076B/DS को NBTC, Global Certification Forum (GCF), Nemko और Wi-Fi Alliance डेटाबेस में लिस्ट किया गया है। यह मॉडल नंबर Samsung Galaxy A07 5G के लिए है। NBTC लिस्टिंग में 5G मोबाइल फोन होने की पुष्टि हुई है। जबकि GCF पर 24 नवंबर 2025 की डेट के साथ इसकी इंटरनेशनल नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी को मंजूरी मिली है।
Nemko सर्टिफिकेशन से USB Type-C एडॉप्टर और क्लास III बैटरी स्टैंडर्ड के बारे में जानकारी दी गई है। वहीं, Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन (Certification ID: WFA137260) दर्शाता है यानी फोन Wi-Fi टेस्टिंग भी पास कर चुका है।
Samsung Galaxy A07 5G के स्पेसिफिकेशंस फिलहाल सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह पूर्व में आए Galaxy A06 से अपग्रेडेड डिजाइन, बेहतर 5G चिपसेट, बड़ी बैटरी और Samsung के नए One UI सॉफ्टवेयर के साथ आ सकता है।
Galaxy A06 5G में 6.7 इंच का बड़ा PLS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिल जाता है। परफॉरमेंस के लिए ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। स्टोरेज और रेम के मामले में 4GB /6GB RAM के साथ 64GB /128 GB स्टोरेज है। डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP+2MP कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट में 8MP कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। साथ ही चार्जिंग के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
आगामी Samsung Galaxy A07 5G उन बजट और लोअर-मिड रेंज ग्राहकों के लिए हो सकता है। जो Samsung ब्रांडिंग के साथ अच्छा 5G फोन चाहते हैं। इसका मुकाबला बाजार में संभावित तौर पर Redmi 14C, realme Narzo 80X और Vivo T3 Lite जैसे मॉडल्स से हो सकता है। हालांकि सैमसंग अपनी ब्रांड वैल्यू के चलते आगे रह सकता है।
यदि आप Samsung का फोन लेने की सोच रहे हैं और कुछ समय वेट कर सकते हैं तो Galaxy A07 5G अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। हम आपको इसे लेकर लगातार अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।