Samsung Galaxy A07s लॉन्च, इसमें है 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6GB RAM

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/Samsung-Galaxy-A07s.jpg

सैमसंग ने आज ग्लोबल मंच पर अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से यह मोबाइल जॉर्डन में उतारा गया है जिसने लो बजट सेग्मेंट में एंट्री ली है। यह 4G Smartphone है जो बड़ी स्क्रीन और ट्रिपल रियर कैमरा से लैस होकर आया है। इस नए सैमसंग फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy A07s प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी ए07एस स्मार्टफोन तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 4GB RAM + 64GB Storage दी गई है जिसका प्राइस 119 JOD है। यह कीमत इंडियन करंसी अनुसार 15,850 रुपये के करीब है। वहीं मोबाइल के 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट को 149 JOD यानी 19,850 रुपये में लाया गया है। इस सैमसंग फोन का टॉप वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 175 JOD यानी 23,300 रुपये में लॉन्च हुआ है। गैलेक्सी ए07एस स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में Black, Green और Light Violet कलर में बिकेगा।

Samsung Galaxy A07s स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग गैलेक्सी ए07एस स्मार्टफोन को 6.7-इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली इनफिनिटी यू स्क्रीन है जो 90Hz रिफ्रेश रेट आउटपुट प्रदान करती है। कंपनी ने इसे IP54 रेटिंग के साथ पेश किया है जो हल्की फुल्की पानी की बौछारों से स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 5, Bluetooth 5.3 और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट भी दिया गया है।

Samsung Galaxy A07s एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो One UI के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह इस मोबाइल में भी यूजर्स को 6 जेनरेश्न की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G99+ चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगार्हट्ज़ से लेकर 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

फोटोग्राफी के लिए यह सैमसंग स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A07s स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया गया है।

पावर बैकअप के लिए यह सस्ता सैमसंग स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मौजूद बड़ी बैटरी वाले ट्रेंड में यह कुछ छोटी लगेगी। हालांकि सैमसंग वनयूआई के चलते उम्मीद कर सकते हैं कि यह लंबा बैकअप दे सकेगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी और फोन अनलॉकिंग के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगर​प्रिंट सेंसर भी लगाया गया है।