
सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ को ‘गैलेक्सी एम’ नाम के साथ पेश किया है। सैमसंग ने यह सीरीज़ सबसे पहले भारत में उतारी है और इसके अंतर्गत गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन आज से अपनी पहली सेल के लिए उपलब्ध हुए है और इन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। इसी दौरान सैमसंग से जुड़ी एक और खबर आई है कि कंपनी तीन और नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है और इन स्मार्टफोन की कीमत बेहद ही सस्ती होने वाली है।
8,000 रुपये तक सस्ते मिलेंगे असूस स्मार्टफोंस! 4 दिनों तक चलेगी सेल, जानें कब और कहां से खरीदें
सैमसंग को लेकर खबर सामने आई है कि कंपनी अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ के तीन नए स्मार्टफोंस पर काम कर रही है और इन्हें गैलेक्सी ए10, गैलेक्सी ए20 और गैलेक्सी ए30 नाम के साथ लॉन्च करेगी। इस खबर को एमएसपी ने एक्सक्लूसिव कवर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग के ये तीनों ही स्मार्टफोन बेहद सस्ते होने वाले हैं तथा बेहद जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे देंगे।

रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी ए10 की कीमत भारत में 8,490 रुपये से शुरू होगी। और इसी तरह गैलेक्सी ए20 और गैलेक्सी ए30 भी लो बजट सेग्मेंट में ही लॉन्च किए जाएंगे। गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 के लॉन्च के बाद गैलेक्सी ए सीरीज़ में सस्ते स्मार्टफोन लाकर सैमसंग साफ तौर पर शाओमी व रियलमी जैसे ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने वाली है।
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर एमएसपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये तीनों स्मार्टफोन एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किए जाएंगे। आपको बता दें कि गैलेक्सी एम10 और एम20 दोनों ही स्मार्टफोन में यह डिसप्ले नहीं दी गई थी। यानि गैलेक्सी ए10, ए20 और ए30 कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ से भी एडवांस फीचर्स वाले होंगे। गौरतलब है कि ये तीनों ही फोन गीकबेंच पर भी देखें जा चुके हैं जहां इनकी स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट है।
शाओमी रेडमी नोट 7 और रेडमी गो के वेरिएंट हुए लीक, जानें कितनी रैम पर इंडिया में होंगे लॉन्च
गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के ये तीनों ही स्मार्टफोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित होंगे तथा आॅक्टा कोर प्रोसेसर के साथ एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर लॉन्च किए जाएंगे। लिस्टिंग में सामने आया था कि गैलेक्सी ए10 में 2जीबी की रैम होगी। इसी तरह गैलेक्सी ए20 को 3जीबी रैम मैमोरी तथा गैलेक्सी ए30 को 4जीबी रैम पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए10, ए20 और ए30 स्मार्टफोन देश में मार्च के अंत तक लॉन्च किए जा सकते हैं।






















