3,900एमएएच बैटरी और डुअल कैमरे के साथ Samsung Galaxy A10s लीक, सस्ते बजट में होगा लॉन्च

Join Us icon

Samsung ने हाल ही में इंडियन बाजार में अपनी गैलेक्सी एम सीरीज़ का बढ़ाते हुए Galaxy M40 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले चर्चा थी कि सैमसंग गैलेक्सी एम40 के साथ ही गैलेक्सी ए सीरीज़ में भी नया फोन जोड़ेगी जिसका नाम Galaxy A10s होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी ए10एस को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है। लेकिन वहीं दूसरी ओर Galaxy A10s आज अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर लिस्ट हो गया है जिससे फोन लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आ गई है।

Samsung Galaxy A10s को अमेरिकी वेबसाइट एफसीसी पर देखा गया है जहां इसे SM-A107F/DS मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर फोन के स्कैच ईमेज भी शेयर की गई है जिससे फोन के डिजाईन की जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर एफसीसी लिस्टिंग में फोन की बैटरी और सेंसर्स से जुड़ी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। आपको बता दें कि Galaxy A10s को कंपनी द्वारा पहले ही लॉन्च किए जा चुके Galaxy A10 के ही दूसरे वर्ज़न के रूप में लॉन्च किया जाएगा।

एफसीसी लिस्टिंग की बात करें तो Samsung Galaxy A10s को कंपनी द्वारा डुअल रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। स्कैच ईमेज से पता चला है कि यह कैमरा सेटअप फोन के बैक पैनल पर बाईं ओर वर्टिकल शेप में होगा। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट भी दिखाई गई है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। वहीं स्कैच ईमेज में गैलेक्सी ए10एस के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ 3.5एमएम जैक भी नज़र आया है। एफसीसी के अनुसार Galaxy A10s को 3,900एमएएच की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए10

Samsung Galaxy A10 को कंपनी द्वारा इनफिनिटी वी डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन डिसप्ले के उपर की ओर ‘वी’ शेप की छोटी सी नॉच दी गई है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। यह फोन 720 x 1520 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की एचडीप्लस डिसप्ले सपोर्ट करता है। सैमसंग ने इस फोन को एंडरॉयड 9 पाई आधारित एंडरॉयड वन यूजर इंटरफेस पर पेश किया है।

Samsung Galaxy A10s SM-A107F DS fcc listing 3900mah battery dual camera specs leaked

Galaxy A10 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884बी चिपसेट पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Galaxy A10 सिंगल रियर और सिंगल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M40 के लिए अब नहीं करना होगा इं​तजार, ओपन सेल के​ लिए हुआ उपलब्ध

फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर दी गई छोटी सी नॉच में एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। गैलेक्सी ए10 में फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है तथा फोन को अनलॉक करने के लिए फेस अनलॉक फीचर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के साथ 3,400एमएएच की बैटरी दी गई है।

SOURCE

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here