
Xiaomi, Realme और OPPO सहित कई ब्रांड्स ने अपने मिड-रेंज बजट स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा दी हैं। हालांकि, जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद से ही फोन की कीमत में इजाफा होने का यह सिलसिला अप्रैल से चल रहा है। लेकिन, पिछले एक हफ्तों में कई कंपनियों द्वारा फोन्स की कीमत में इजाफा किया जा रहा है। हाल ही में ओपो ने एक साथ अपने पांच फोन्स की कीमत में इजाफा किया था, जिसके बाद अब Samsung ने अब अपने तीन फोन्स की कीमत बढ़ा दी है। Samsung के जिन फोन के दाम में इजाफा किया गया है उनमें Galaxy A12, Galaxy M02s और Galaxy F02s शामिल हैं। इन फोन की कीमत के लिए अब आपको 500 रुपए एक्स्ट्रा चुकाने होंगे। आइए आगे जानते हैं इन फोन की कीमत अब कितनी हो गई है।
नई कीमत
- Galaxy F02s: इस फोन को कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। इस डिवाइस के 3GB और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,499 रुपए की कीमत में खरीदा जाएगा। हालांकि, फोन 8,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपए में खरीदा जाएगा, जिसे कंपनी ने 9,999 रुपए में लॉन्च किया था।
- Galaxy M02s: इस डिवाइस को सैमसंग ने दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। डिवाइस के 3GB और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,499 रुपए की कीमत में खरीदा जाएगा। हालांकि, फोन 8,999 रुपए में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा डिवाइस के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,499 रुपए में खरीदा जाएगा, जिसे कंपनी ने 9,999 रुपए में लॉन्च किया था।
- Galaxy A12: अगर बात करें गैलेक्सी ए12 की तो कंपनी ने इस डिवाइस के 4GB रैम व 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपए में पेश किया था। लेकिन, अब फोन को 13,499 रुपए में बेचा जा रहा है। साथ ही 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपए में खरीदा जाएगा। हालांकि, कंपनी ने फोन को 13,999 रुपए में लॉन्च किया था।
Samsung Galaxy F02s की स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर सपोर्ट है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस ने एंडरॉयड 10 ओएस आधारित वन यूआई 2.5 पर काम करता है। साथ ही डिवाइस 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी एफ02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: महंगे हुए कम कीमत और जबरदस्त फीचर्स वाले Xiaomi, Realme, OPPO और Vivo के ये स्मार्टफोन, चेक करें पूरी लिस्ट
Samsung Galaxy M02s की स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट है। इसके अलावा Galaxy M02s को एंडराॅयड 10 ओएस पर लाॅन्च किया गया था जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वाॅलकाॅम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर काम करता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एम02एस ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो काॅलिंग के लिए सैमसंग का यह नया स्मार्टफोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एम02एस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung का नया 5G फोन Galaxy A52s का इंडिया लॉन्च रेडी, इन फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल
Samsung Galaxy A12 की स्पेसिफिकेशन्स
फोन में 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले है। इसके अलावा फोन गैलेक्सी ए12 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट को सपोर्ट करता है। वहीं, फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A12 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। साथ ही फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी है।






















