शाओमी रेडमी गो को टक्कर देने आ रहा है सैमसंग का बेहद सस्ता फोन गैलेक्सी ए2 कोर

Join Us icon

सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर हर दिन कोई न कोई लीक सामने आ रहा है। लगातार आ रहे इन लीक्स में सैमसंग का कोई एक नहीं बल्कि कई स्मार्टफोन शामिल हैं। सैमसंग अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के तहत गैलेक्सी ए10, ए30 और ए50 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी हैं जो अपने अपने बजट सेग्मेंट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसने अलावा सैमसंग के गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70, गैलेक्सी ए60, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई जैसे फोन से जुड़ी कोई न कोई खबर इंटरनेट पर वायरल होती रहती है। वहीं आज सैमसंग के एक और नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए2 कोर की खबर सामने आई है जिसमें फोन की फोटो शेयर की गई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर की फोटो को प्रसिद्ध टिप्सटर स्लैश लीक द्वारा शेयर किया गया है। फोटो शेयर करने के अलावा इस लीक में हालांकि गैलेक्सी ए2 कोर की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन फोटो के सामने आने से सैमसंग के इस आगामी स्मार्टफोन की लुक व डिजाईन के साथ ही कई अहम फीचर्स का भी पता चला है। गैलेक्सी ए2 कोर की फोटो से ही पता चल गया है कि यह फोन लो बजट सेग्मेंट में उतारा जाएगा। वहीं हो सकता है कि गैलेक्सी ए2 कोर को सैमसंग एंडरॉयड गो फोन के रुप में पेश करे।

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर डिजाईन

गैलेक्सी ए2 कोर को सैमसंग द्वारा नॉच से दूर रखा गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच नहीं दी गई है तथा गैलेक्सी ए2 कोर वही पुराना डिजाईन सपोर्ट करता है जिसमें मोटो बेजल्स मौजूद है। फ्रंट पैनल की बात करें तो यहां डिसप्ले के उपर और नीचे दोनों ओर बड़ा सा बॉडी पार्ट दिया गया है। डिसप्ले के नीचे की ओर जहां सैमसंग का लोगो लगा हुआ है वहीं उपरी की ओर स्पीकर और सेल्फी कैमरा दिया गया है।

samsung-galaxy-m20-review-in-hindi
Samsung Galaxy M20

सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फोन के बाईं ओर वर्टिकल शेप में मौजूद है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश लाईट भी दी गई है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे बाईं ओर ही स्पीकर दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर भी ब्रांड का लोगो लगा हुआ है। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के बैक पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर नहीं दिखाया गया है। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इस फोन को सिर्फ फेस अनलॉक फीचर से लैस कर बाजार में उतारे। यह भी पढ़ें : ओपो ए5एस और ए1के की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, दोनों फोन जल्द देंगे बाजार में दस्तक

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट नज़र आ रहा है। इस स्लॉट के चलते यह उम्मीद की जा सकती है कि गैलेक्सी ए2 कोर को यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा और इसका बैक पैनल खुल कर अलग नहीं होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए2 कोर के नीचले पैनल पर यूएसबी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम आडियो जैक भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : शाओमी ला रहा भारत में सबसे सस्ता फोन, 4,000 भी हो सकती है कीमत

गैलेक्सी ए2 कोर की सामने आई फोटो में फोन के अंदर नेटवर्क सिग्नल भी दिखाया गया है, जो सिर्फ एक है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सैमसंग अपने फोन को सिंगल सिम सपोर्ट के साथ भी लॉन्च कर सकती है। बहरहाल सैमसंग की ओर से अभी तक गैलेक्सी ए2 कोर को लेकर कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लिहाजा सामने आई फोटो को पुख्ता करार नहीं दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर यदि फोन की यह फोटो सही साबित होती है तो यह कहना गलत नहीं होगी कि यह गैलेक्सी ए2 कोर सैमसंग के सबसे सस्ते स्मार्टफोंस में से एक साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here