सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ए20ई, कम कीमत में मिलेगा शानदार स्पेसि​फिकेशन्स का मज़ा

Join Us icon

सैमसंग ने आज अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के बढ़ाते हुए दो हाईएंड फोन गैलेक्सी ए80 और गैलैक्सी ए70 लॉन्च किए है। गैलेक्सी ए80 जहां 8जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं गैलेक्सी ए70 में 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। सैमसंग ने गैलेक्सी ए80 को रोटेटिंग कैमरा सेटअप के साथ पेश किया है जिसकी बदौलत यह फोन ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाला फोन बनता है। इन दोनों पावरफुल स्मार्टफोंस के लॉन्च के साथ ही सैमसंग ने गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20ई को भी ऑफिशियली पेश कर दिया है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20ई को सैमसंग की पौलेंड वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस आधिकारिक वेबसाइट के न्यूज सेक्शन में सैमसंग ने गैलेक्सी ए20ई की पूरी स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल शेयर कर दी है। आपको बता दें कि इसी सेक्शन में गैलेक्सी ए80 और गैलेक्सी ए70 के साथ ही गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन भी मौजूद है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए20ई से पर्दा उठाते हुए इसकी स्पेसिफिकेशन्स तो शेयर कर दी गई है लेकिन फोन की कीमत का खुलासा होना बाकी है।

सैमसंग गैलेक्सी ए20ई

कंपनी की ओर से इस फोन को इनफिनिटी ‘वी’ नॉच पर पेश किया गया है जो 720 x 1,560 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.8-इंच की एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए20ई एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही एक्सनॉस 7884 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी ए20ई को 3जीबी की रैम मैमारी पर पेश किया गया है। यह फोन 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

samsung galaxy a40 a20e official feature specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो गैलेक्सी ए20ई डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए20ई डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है।

सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के ​लिए इस फोन में 3,000एमएमएच की बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सैमसंग की ओर से गैलेक्सी ए20ई को ब्लैक और वाईट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here