
इस साल जून में पेश किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए21एस को और भी ताक़तवर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए कंपनी ने Samsung Galaxy A21s का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भारत में उतारा दिया है। इससे पहले फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल पेश किया गया था। हालांकि, नए सैमसंग गैलेक्सी ए21एस मॉडल में ज्यादा रैम और स्टोरेज के अलावा बाकी दूसरी स्पेसिफिकेशन पहले की तरह ही हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A21s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ टीएफटी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी ए21एस एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 से लैस जो सैमसंग वनयूआई पर काम करता है। इंडिया में यह फोन सैमसंग के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट के साथ आता है। इसे भी पढ़ें: 6,000 mAh बैटरी, sAMOLED डिसप्ले और 64 MP कैमरे साथ Samsung Galaxy F41 लॉन्च

कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Samsung Galaxy A21s क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F41 और Galaxy M31s में है सीधी टक्कर, 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरे के साथ देखें कौन मारेगा बाजी
बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
सैमसंग काफी समय से बड़ी बैटरी वाले फोन्स को पेश कर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही है। कुछ ऐसा ही कंपनी ने गैलेक्सी ए21एस के साथ किया था। यूजर्स को Galaxy A21s में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, कंपनी ने स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं।
कीमत
सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के नए 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,499 रुपए है। नए मॉडल की सेल 10 अक्टूबर से सैमसंग की वेबसाइट, ऑनलाइन पोर्टल और सैमसंग ओपेरा हाउस के साथ , रिटेल स्टोर्स पर बेचा जाएगा। Samsung Galaxy A21s के नए मॉडल का एक अतिरिक्त सिल्वर कलर मॉडल भी आया है। इससे पहले यह फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध है।
दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,999 रुपए और 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,499 रुपए है। इन मॉडल की कीमत में कुछ समय पहले ही कटौती की गई है।



















