Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च से पहले लीक, सामने आया डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स

Samsung अपने नए A-सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A27 5G को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इसे Geekbench, TUV Rheinland, IMEI और ब्रांड की वेबसाइट लिस्टिंग में भी देखा गया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, अब लॉन्च से पहले Galaxy A27 5G के प्रेस रेंडर्स और फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy A27 5G रेंडर्स (लीक)
लीक हुए रेंडर्स के अनुसार आगामी Samsung Galaxy A27 5G का डिजाइन पूर्व मॉडल Samsung Galaxy A26 5G जैसा लग रहा है। फोन को Light Pink, Blue और Black कलर ऑप्शंस दिखाया गया है। फोन में वर्टिकली कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। जबकि फ्रंट में पंच होल कैमरा दिख रहा है। डिवाइस का वजन करीब 200 ग्राम बताया गया है और इसकी मोटाई 7.8mm रखी जा सकती है।
Samsung Galaxy A27 5G स्पेसिफिकेशंस (लीक)
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Samsung Galaxy A27 5G में Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Samsung Galaxy A27 5G डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.5 पर काम कर सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसे पहले TUV Rheinland लिस्टिंग में भी देखा गया था।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A27 5G में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 5MP अल्ट्रावाइड और 2MP मैक्रो कैमरा मिलने की बात समाने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
यदि पूर्व मॉडल Galaxy A26 5G को देखें तो इस बार अल्ट्रावाइड और सेल्फी कैमरा डाउनग्रेड देखने को मिल सकता है। क्योंकि A26 में 8MP अल्ट्रावाइड और 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया था। इसके अलावा नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy A27 5G में microSD कार्ड सपोर्ट नहीं मिलेगा।
अन्य फीचर्स के रूप में अपकमिंग Samsung Galaxy A27 5G फोन में Dual SIM (Physical SIM + eSIM), WiFi, Bluetooth, NFC, USB Type-C पोर्ट और 5G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
Samsung ने अभी Galaxy A27 5G के लॉन्च को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन लगातार सामने आ रही जानकारियां इशारा कर रही हैं कि इसे जल्द एंट्री मिल सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला संभावित तौर पर Redmi, Realme और iQOO जैसे स्मार्टफोंस से देखने को मिल सकता है। हालांकि असल टक्कर बाद में ही पता चल पाएगी। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर खबरें पढ़ते रहें।