
सैमसंग ने हाल में ही भारत में अपनी Galaxy A सीरीज के दो दमदार स्मार्टफोन Samsung Galaxy A52 और Samsung Galaxy A72 को लॉन्च किया है। सैमसंग पिछले काफी समय से मिड रेंज और बजट सेगमेंट में एग्रेसिव प्राइस पर स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। इसके साथ ही अपने कॉम्पेटिटर्स जैसे Xiaomi और Realme को टक्कर देने के लिए सैमसंग ग्राहकों के लिए नए नए ऑफर भी पेश करता है। सैमसंग के लेटेस्ट ऑफर की बात करें तो कंपनी Galaxy A32, Galaxy A52 और Galaxy A72 स्मार्टफोन पर दमदार कैशबैक ऑफर कर रहा है। यहां हम आपको सैमसंग के इस कैशबैक ऑफर के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
क्या है सैमसंग का कैशबैक ऑफर
सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज के तीन स्मार्टफोन Galaxy A32, Galaxy A52 और Galaxy A72 स्मार्टफोन में कंपनी 3000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर कर रही है। इसके साथ ही पुराना फोन अपग्रेड कर पर कंपनी 3000 रुपये का एडिशन डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। हालांकि सैमसंग का कैशबैक ऑफर सिर्फ HDFC कार्ड से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऐसे में दोनों ऑफर के साथ सैमसंग कुल 6000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। यह भी पढ़ें : Jio का Trending प्लान देखा? 84GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल और साथ हैं कई फ्री ऑफर्स
Samsung Galaxy A32 पर ऑफर
Samsung Galaxy A32 स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 21,990 रुपये की कीमत आता है। इस फोन पर HDFC बैंक से 2000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके साथ पुराना फोन अपग्रेड करने पर इस फोन में 3000 रुपये का एडिशन डिस्काउंट भी मिल रहा है। यह भी पढ़ें : Samsung और Realme की बढ़ेंगी मुश्किलें, कम कीमत में दमदार Redmi Note 10s की लॉन्च की तैयारी कर रहा Xiaomi
Samsung Galaxy A52 पर ऑफर
Samsung Galaxy A52 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ 26,499 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट्स को 27,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन पर HDFC बैंक ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy A72 पर ऑफर
Samsung Galaxy A72 स्मार्टफोन को भी दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 37,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में HDFC बैंक से 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही पुराना स्मार्टफोन अपग्रेड करने पर 3000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट मिल रहा है।




















