
Samsung Galaxy A32 को लेकर काफी समय से अफ़वाह सामने आ रही है कि यह कंपनी का अपकमिंग मिड-रेंज फोन होगा जो कि 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसके अनुसार इस फोन को अगले साल 2021 के मध्य में पेश किया जा सकता है। वहीं, अब 91mobiles को सैमसंग गैलेक्सी ए32 के रियर पैनल की लाइव इमेज मिली हैं। इन लाइव इमेज से फोन के लुक का खुलासा हुआ है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल का डिजाइन कुछ समय पहले सामने आए सीएडी-बेस्ड रेंडर्स में हुआ था।
91मोबाइल्स को मिली तस्वीरों के अनुसार फोन में USB टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक बॉटम में दिया जाएगा। इसके अलावा फोन के रियर में क्वाड कैमरा रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में आएगा जो कि एलईडी फ्लैश से लैस होगा। लाइव इमेज फोन के बैटरी स्लॉट की जगह भी दिखाई गई है। एक पैनल इमेज में ‘A32 4G LTE’ लिखा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि फोन का 5जी मॉडल भी आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung ला रहा अपना सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy A22, क्या OnePlus Nord की होगी छुट्टी?
Samsung Galaxy A32 के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन
Samsung Galaxy A32 रेंडर्स के अनुसार फोन में इनफिनिटी-यू डिसप्ले और स्लिम बेजल होंगे। फोन के राइट साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम रॉकर बटन दिया जाएगा। फोन को कंपनी द्वारा कलर में पेश किया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस और भी दूसरे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। रेंडर्स में सामने आया है कि फोन के बॉटम में USB Type-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ स्पीकर ग्रिल होगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive: लॉन्च से पहले सामने आई Samsung Galaxy S21, S21+ और S21 Ultra की कीमत
इसके अलावा, सैमसंग गैलेक्सी A32 का साइज 164.2 मिमी x 76.1 मिमी x 9.1 मिमी होगा। इतना ही नहीं इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो 5G मॉडल मीडियाटेक डाइमेंशन 720 SoC, 15W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट और एंडरॉयड 11 OS आउट ऑफ द बॉक्स के साथ शिप होगा। सैमसंग गैलेक्सी A32 5G की कीमत EUR 299 (लगभग 26,900 रुपये) के आसपास बताई जा रही है।



















