सैमसंग गैलेक्सी ए40 से उठा पर्दा, सामने आई फोटो, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Join Us icon

सैमसंग ने आज ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ का बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20 लॉन्च किया है। यह फोन फिलहाल रशियन मार्केट में उतारा गया है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में दस्तक देगा। वहीं दूसरी ओर सैमसंग यह घोषणा भी कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 10 अप्रैल को एक ईवेंट का आयोजन करने वाली है जिसमें गैलेक्सी ए सीरीज़ के ही गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70 और गैलेक्सी ए40 स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक न तो 10 अप्रैल को लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा किया है औ न ही किसी फोन से जुड़ी अन्य कोई जानकारी दी है। लेकिन एक ताजा लीक में गैलेक्सी ए40 की फोटो के साथ ही इस फोन के स्पेसि​फिकेशन्स भी सामने आ गई है।

गैलेक्सी ए40 से जुड़ा यह लीक विनफ्यूचर से शेयर किया है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में सैमसंग के एक फोन का प्रैस रेंडर शेयर किया है जिसे सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ का नेक्स्ट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए40 बताया गया है। इस रिपोर्ट में फोटो से जहां कथित गैलेक्सी ए40 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं प्रैस रेंडर के साथ साथ मीडिया रिपोर्ट में इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी भी दी गई है।

Samsung galaxy a40 leaked render image specifications price

सैमसंग गैलेक्सी ए40 लुक

सबसे पहले गैलेक्सी ए40 की लुक की बात करें तो यह फोन भी इनफि​निटी यू डिसप्ले पर बना दिखाया गया है जो प्लास्टिक बॉडी पर लॉन्च हो सकता है। फोन के तीन किनारें जहां नैरो बेजल्स वाले हैं वहीं नीचे की ओर मामूली सा बॉडी पार्ट दिया गया है। गैलेक्सी ए40 का बैक पैनल काफी हद तक गैलेक्सी ए20 जैसा ही है। बैक पैनल पर बाईं ओर फ्लैश लाईट के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो वर्टिंकल शेप में है। वहीं बैक पैनल पर ही चौकोर आकार का फिंगरप्रिंट मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट और 3.5एमएम जैक दिया गया है तथा साथ में ही स्पीकर मौजूद है। पावर बटन और वाल्यूम रॉकर फोन के दाएं पैनल पर दिए गए हैं। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी गो हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 4,499 रुपये

सैमसंग गैलेक्सी ए40 स्पेसिफिकेशन्स

लीक के अनुसार गैलेक्सी ए40 को सैमसंग द्वारा 5.7-इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जा सकता है जो 1.6गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 7885 चिपसेट पर रन करेगा। सामने आई रिपोर्ट की मानें तो गैलेक्सी ए40 को 3जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया जा सकता है तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Samsung galaxy a40 leaked render image specifications price

लीक में हालांकि गैलेक्सी ए40 के कैमरा सेग्मेंट की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन फोन में आपको सिंगल सेल्फी और डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है वहीं गैलेक्सी ए40 में फेस अनलॉक फीचर भी देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी ए40 में 4,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात भी इस लीक में सामने आई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए40 कीमत

विनफ्यूचर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गैलेक्सी ए40 को अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 249 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 19,500 रुपये होगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए अभी सैमसंग की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें : 32एमपी सेल्फी कैमरे के साथ आ गया हॉनर का यह शानदार फोन, फीचर्स देख हो जाएंगे खरीदने पर मजबूर

SOURCE

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here