4जीबी रैम और एंडरॉयड पाई के साथ आएगा गैलेक्सी ए40, बेंचमार्किंग साइट पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/11/Samsung-Galaxy-A7-Camera-1.jpg

सैमसंग भारत में अपनी ‘एम’ और ‘एस’ सीरीज़ को लॉन्च करने के लिए बिल्कुल तैयार है, जिसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। वहीं, इन दोनो सीरीज़ के अलावा कंपनी अपनी ‘ए’ सीरीज़ पर भी काम कर रही है, जिसके अंदर गैलेक्सी ए40, ए50, ए70 और ए90 स्मार्टफोन को पेश किया जा सकता है। हाल ही में इन स्मार्टफोन्स से जुड़ी कई लीक सामने आई हैं। इसके अलावा एक दिन पहले ही गैलेक्सी ए50 बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। वहीं, अब सैमसंग गैलेक्सी ए40 को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किया गया है, जहां फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

सैमसंग गैलेक्सी ए40 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया है। इस वेबसाइट पर फोन को एसएम-ए405एफएन मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले ही गैलेक्स ए50 को एसएम-ए505जीएन मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब ए40 के बेंचमार्किंग पर आने से यह बात साफ हो गई है कि कंपनी अपनी ‘ए’ में एक और फोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जिसे गैलेक्सी ए40 के नाम से पेश किया जाएगा।


8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता सैमसंग गैलेक्सी ए90

लिस्टिंग की बात करें तो गैलेक्सी ए40 में सैमसंग का अपना एक्सिनोस 7885 चिपसेट और 4जीबी रैम होगी। इसके साथ ही फोन एंडरॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस डिवाइस को नॉच डिसप्ले और बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, पहले की रिपोर्ट में सामने आया था कि गैलेक्सी ए50, ए70 और ए90 में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। वहीं, इस सीरीज़ में आने वाले कुछ मॉडल्स में 3डी टीओएफ कैमरा हो सकता है।

सबसे लेटेस्ट एंडरॉयड और सबसे ताकतवर चिपसेट पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस, ऐसे हुआ खुलासा

नई गैलेक्सी ए 40 कथित तौर पर यूके, जर्मनी, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड, स्कैंडिनेविया और कई अन्य क्षेत्रों सहित कई यूरोपीय क्षेत्रों में पेश किया जा सकता है। गैलेक्सी एस 10 के लॉन्च के बाद सैमसंग सबसे अधिक ए सीरीज़ के स्मार्टफोन पर फोकस करेगी। अभी के लिए यह हम सभी गैलेक्सी ए 40 पर है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इस डिवाइस से जुड़े और अधिक खुलासा होने की उम्मीद की जा सकता है। हालांकि, ऐसा लगता है कि 2019 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए एक और अच्छा साल होगा और हम मिड-रेंज डिवाइसों को और भी बेहतर होने की उम्मीद कर सकते हैं।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें