8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता सैमसंग गैलेक्सी ए90

Join Us icon

कुछ महीने पहले इस बात कि रिपोर्ट सामने आई थी कि सैमसंग अपने गैलेक्सी ए सीरीज़ के स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिन्हें 2019 में पेश किया जकता है। इस सीरीज़ के अंदर गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए50 को लेकर खबर सामने आ रही थी। वहीं, इस हफ्ते सामने आई एक और रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ए सीरीज़ के अंदर गैलेक्सी ए70 और ए90 पर भी काम कर रही है। वहीं, अब गैलेक्सी ए90 स्मार्टफोन की कई डिटेल्स सामने आई हैं, जिससे स्मार्टफोन में किन स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

सैममोबाइल की खबर के अनुसार सामने आया है कि गैलेक्सी ए90 का मॉडल नंबर एसएम-ए905एफ होगा। वहीं, हैंडसेट को लेकर अफवाह है कि कंपनी इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जिसमें ब्लैक, सिल्वर और गोल्ड कलर होंगे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी ए90 को 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। लीक में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन को सिर्फ इसी स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

सैमसंग बना रही है तीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले स्मार्टफोन, गैलेक्सी ए सीरीज़ में होंगे लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी ए90 कंपनी द्वारा पिछले साल पेश किए गए गैलेक्सी ए9 (2018) का अपग्रेडेड वेरिएंट हो सकता है। गैलेक्सी ए9 (2018) में 18.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो इनफिनिटी डिसप्ले डिजाइन था। हालंकि, गैलेक्सी ए90 में पंच होल स्क्रीन होगी या इनफिनिटी डिसप्ले इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस हुआ डिस्कंटीन्यू, क्या गैलेक्सी ए सीरीज़ में जल्द लॉन्च होंगे फोन?

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में बताया गया है था कि सैमसंग तीन ऐसे स्मार्टफोंस पर काम कर रही है जिनमें इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये तीनों फोन गैलेक्सी ए सीरीज़ के होंगे और इन्हें गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए70 तथा गैलेक्सी ए50 नाम के साथ बाजार में उतारा जाएगा। कोरियन मीडिया के अनुसार ये तीनों ही स्मार्टफोन मी​ड बजट में लॉन्च किए जाएंगे।

हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें