
टेक दिग्गज़ Samsung अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ के नए डिवाईसेज़ पर काम कर रही है जो आने वाले दिनों में बाजार में उतारे जाएंगे। इन स्मार्टफोंस में से एक Samsung Galaxy A41 को लेकर भी लंबे समय से खबरे आ रही है। गैलेक्सी ए41 को पिछले महीने जहां गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था वहीं हाल ही में प्राइसबाबा वेबसाइट ने भी इस फोन की रेंडर फोटो और वीडियो को शेयर किया था। सैमसंग ने हालांकि इस फोन के लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन Samsung Galaxy A41 अब ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट हो गया है।
Samsung Galaxy A41 को ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। इस वेबसाइट पर यह फोन SM-A415F_DSM और SM-A415F_DSN दो मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यहां ‘DS’ का मतलब डुअल सिम बताया जा रहा है। ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर हालांकि सैमसंग गैलेक्सी ए41 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि Samsung द्वारा Galaxy A41 अब जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है।
Samsung Galaxy A41
गैलेक्सी ए41 की बेंचमार्क डिटेल्स की बात करें तो गीकबेंच पर यह फोन Samsung SM-A415F मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। यह लिस्टिंग कल यानि 6 मार्च की है।वेबसाइट पर इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। वेबसाइट पर यह फोन एंडरॉयड 10 के साथ नज़र आया है जो 1.70गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर से लैस है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 की गीकबेंच लिस्टिंग में मदरबोर्ड का कोडनेम k68v1_64_titan लिखा गया है जो ईशारा करता है कि Samsung का यह आगामी स्मार्टफोन मीडियाटेक के हेलियो पी65 चिपसेट के साथ बाजार में कदम रख सकता है।
वहीं बेंचमार्क स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A41 को सिंगल-कोर में जहां 1684 स्कोर दिया गया है वहीं मल्टी-कोर में इस डिवाईस को 5043 स्कोर प्राप्त हुआ है। कुछ समय पहले गैलेक्सीक्लब द्वारा शेयर की गई रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी ए41 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी शामिल रहेगा। सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा तथा फोन में 3500एमएएच की बैटरी देने की बात रिपोर्ट में सामने आई थी।
Samsung Galaxy A41 के लीक हुए रेंडर से पता चला है कि फोन इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ आएगा। रेंडर्स के अनुसार फोन के चारों ओर पतले बेज़ल होंगे। फोन के नीचे की तरफ छोटी चिन होगी और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ होगा। रेंडर में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है, जो संभावित फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होने की तरफ इशारा करता है।
यह भी पढ़ें : Realme का सिक्सर, लॉन्च हुआ बजट का सबसे पावरफुल फोन Realme 6 Pro
रेंडरर्स से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन ग्लॉसी व्हाइट और मैटे ब्लैक फिनिश में लॉन्च होगा और इसमें ऐज मेटल के बने होंगे। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर दिए जाएगा, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर सेट होंगे। डिस्प्ले किनारों से सपोर्ट होगा। वहीं लीक में टिप्सटर का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6 से 6.1 इंच साइज़ का डिसप्ले होगा तथा फोन की डायमेंशन 150x70x7.9 एमएम हो सकती है।






















