Samsung Galaxy A41 में होगा ट्रिपल रियर कैमरा, लीक रेंडर्स से मिली जानकारी

Join Us icon

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और नए स्मार्टफोन की जानकारी काफी समय से सामने आ रही है। कंपनी A सीरीज के अंदर नया डिवाइस Samsung Galaxy A41 पेश कर सकती है। कुछ समय पहले इस डिवाइस को बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया था, जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वहीं, अब इस फोन के डिज़ाइन की झलक हाई-रिजॉल्यूशन रेंडर (ग्राफिक्स द्वारा बनाई तस्वीर) में सामने आई है।

इस रेंडर में डिज़ाइन की झलक के साथ ही फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आई हैं। बता दें सैमसंग ने पिछले साल दिसंबर में गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 को लॉन्च किया था और अब गैलेक्सी ए11, गैलेक्सी ए21 और गैलेक्सी ए41 को लेकर आ रहे लीक्स इनके जल्द लॉन्च होने की तरफ इशारा कर रहे हैं।

गैलेक्सी ए41 के इन कथित रेंडरर्स को टिपस्टर OneLeaks के साथ मिलकर PriceBaba ने शेयर किया है। लीक हुए रेंडर से पता चलता है कि फोन इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ आएगा। इस लीक में Samsung Galaxy A41 में ट्रिपल रियर कैमरा शामिल होने की भी जानकारी भी सामने आई है।

रेंडर्स के अनुसार फोन के चारों ओर पतले बेज़ेल होंगे। फोन के नीचे की तरफ छोटी चिन होगी और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ होगा। रेंडर में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया है, जो संभावित फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होने की तरफ इशारा करता है।

रेंडरर्स से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन ग्लॉसी व्हाइट और मैटे ब्लैक फिनिश में लॉन्च होगा और इसमें ऐज मेटल के बने होंगे। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल निचले हिस्से पर दिए जाएगा, जबकि पावर और वॉल्यूम बटन दायें किनारे पर सेट होंगे। डिस्प्ले किनारों से सपोर्ट होगा।

इतना ही नहीं लीक इस लीक में टिप्सटर का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6 से 6.1 इंच साइज़ का डिसप्ले होगा। इसके अलावा रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। अन्य दो कैमरों के बारे में किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। अंत में, रिपोर्ट यह भी बताती है कि फोन का डायमेंशन 150x70x7.9 एमएम हो सकती है।

इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार Samsung Galaxy A41 स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित वन यूआई पर कार्य करेगा। साथ ही गैलेक्सी ए41 में 4 जीबी रैम होगी और मीडियाटेक हीलियो पी65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए डिवाइस में 3,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी जाएगी।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here