Samsung Galaxy A41 को मिला FCC सर्टिफिकेशन, इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द होगा लॉन्च

Join Us icon

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung अपनी ‘गैलेक्सी ए सीरीज़’ के नए डिवाइस पर काम कर रही है जो जल्द ही पेश किए जाएंगे। इस सीरीज में गैलेक्सी ए41 को लेकर कई जानकारी सामने आ चुकी है। गैलेक्सी ए41 को कुछ समय पहले गीकबेंच और ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन्स साइट पर भी लिस्ट किया गया था। वहीं, अब इसे यूएस की सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर देखा गया है।

सर्टिफिकेशन में गैलेक्सी ए41 की कुछ जानकारी भी सामने आई है। लेकिन, अभी भी फोन के कुछ हार्डवेयर की जानकारी सामने नहीं आई है। हाल ही में फोन को ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी के साथ ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था। वहीं, गैलेक्सी ए41 के रेंडर भी कुछ समय पहले सामने आए, जिसके अनुसार डिवाइस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A41 की FCC लिस्टिंग

FCC लिस्टिंग के अनुसार Samsung Galaxy A41 को मॉडल नंबर SM-A415F/DSN के साथ स्पॉट किया गयाहै जो कि 15W फास्ट चार्जिंग, डुअल-बैंड वाई-फाई, डुअल सिम और 4G के साथ आएगा। हैंडसेट को 149.8 x 69.8mm साइज और एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6/6.1-इंच इनफिनिटी यू डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच होगी, जिसमें सेल्फी कैमरा होगा। इसके अलावा Galaxy A41 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P65 प्रोसेसर 4GB रैम और 64/128GB की इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। हैंडसेट एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम वन यूआई 2.0 कस्टम स्किन पर कार्य करेगा।

Samsung Galaxy A41 के लीक हुए रेंडर से पता चला था कि फोन इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ आएगा। रेंडर्स के अनुसार फोन के चारों ओर पतले बेज़ल होंगे। फोन के नीचे की तरफ छोटी चिन होगी और बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। बैक पैनल के ऊपरी बायीं तरफ होगा। रेंडर में पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई दिया था, जो संभावित फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल होने की तरफ इशारा कर रहा था।

Samsung Galaxy A41 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर होगा जो कि वाइड-एंगल लेंस और मैक्रो लेंस के साथ आएगा। वहीं, सेल्फी के लिए गैलेक्सी ए41 में 25 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसेक अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 3,500mAh की बैटरी दी जाएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here