फरवरी के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च होंगे Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71, यह होगी कीमत

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/Samsung-Galaxy-A71.jpg

Samsung इन दिनों लगातार टेक वर्ल्ड की चर्चाओं में बनी हुई है। गैलेक्सी एस20 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च के साथ ही गैलेक्सी ए सीरीज़, गैलेक्सी एस10 लाइट और गैलेक्सी नोट 10 लाइट के इंडिया लॉन्च को लेकर हर दिन कोई न कोई खबर सामने आ रही है। पिछले दिनों Samsung ने गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए स्मार्टफोंस Galaxy A51 और Galaxy A71 का प्रोडक्ट पेज कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाईव किया था, जिससे खुलासा हुआ था कि ये दोनों स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाले हैं। वहीं अब मीडिया रिपोर्ट में सामने आया है कि ये दोनों डिवाईस फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह में भारत में लॉन्च कर दिए जाएंगे।

Samsung Galaxy A51 और Galaxy A71 के इंडिया लॉन्च को लेकर द मोबाइल इंडियन वेबसाइट ने दावा किया है कि सैमसंग अपने ये दोनों स्मार्टफोन फरवरी के दूसरे हफ्ते में भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि इस रिपोर्ट में फोन लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया गया है और न ही यह साफ हो पाया है कि लॉन्च के कितने दिनों बाद ये दोनों स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होंगे। वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत इंडियन मार्केट में 30,000 रुपये से कम होगी। लगे हाथ आपको बता दें कि 91मोबाइल्स को अपने सूत्रों से यह जानकारी मिली थी Samsung Galaxy A51 को भारतीय बाजार में 22,990 रुपये में लॉन्च किया जाएगा जब्कि Galaxy A71 की कीमत 29,990 रुपये होगी।

Samsung India ने कपंनी की माइक्रोसाइट पर ‘Galaxy A’ नाम से नया प्रोडक्ट पेज बनाया है। कंपनी ने इस प्रोडक्ट पेज पर Awesome is for everyone लिखा है। प्रोडक्ट पेज पर कंपनी ने स्मार्टफोन की फोटो को भी शेयर किया है जिसमें फोन का फ्रंट पैनल दिखाया गया है। फोटो में पंच-होल डिसप्ले दिखाई है जिसमें होल डिसप्ले के उपरी हिस्से पर बिल्कुल बीच में बना है। वहीं प्रोडक्ट पेज पर रियर कैमरा प्लेटमेंट भी दिखाई गई है जो L-शेप में है। इस पेज़ पर फोन में Awesome Camera, Awesome Screen और Awesome Battery दिए जाने की बात कही गई है। सैमसंग आधिकारिक तौर पर गैलेक्सी ए51 और ए71 स्मार्टफोन के लिए ‘Notify Me’ बटन जारी कर चुकी है।

Samsung Galaxy A51

अगर बात करें गैलेक्सी ए51 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच, फुल एचडी+ (1080 x2400) सुपर AMOLED इनफिनिटी-O डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन सैमसंग के Exynos 9611 चिपसेट ऑक्टा कोर (क्वाड 2.3GHz + क्वाड 1.7GHz) प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB रैम, 6GB रैम और 8GB रैम ऑप्शन के साथ 64GB व 128GB की स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Note 10 Lite कल हो रहा है इंडिया में लॉन्च, 8 जीबी रैम के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP, F2.0 के साथ डेप्थ मेन सेंसर, 5MP, F2.2 मेक्रो सेंसर, 5MP, F2.4 अल्ट्रा-वाइड और 12MP, F2.2 सेंसर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Samsung Galaxy A71

अगर बात करें Galaxy A71 की तो इसमें 6.7-इंच फुल एचडी+ (1080 x2400) सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा कोर (डुअल 2.2GHz + हेक्सा 1.8GHz) प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के साथ 128जीबी की स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को आप माइक्रोसएसडी कार्ड की मदद से 512जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 64MP का मेन डेप्थ सेंसर F1.8, 5MP मेक्रो सेंसर F2.2, 5MP अल्ट्रा वाइड F2.4 और 12MP, F2.2 सेंसर है। इसके अलावा फ्रंट कैमरा फोन में 32MP का है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।