Samsung Galaxy Note 10 Lite कल हो रहा है इंडिया में लॉन्च, 8 जीबी रैम के साथ मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

Join Us icon

Samsung ने नए साल की शुरूआत अपने पावरफुल स्मार्टफोंस के लाइट वर्ज़न से की है। सैमसंग ने Galaxy Note 10 Lite और Galaxy S10 Lite को लॉन्च करते हुए अपने फ्लैगशिप डिवाईसेज़ का कम कीमत पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। ग्लोबल लॉन्च के कुछ ही समय बाद ये दोनों फोन इंडियन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गए थे। Galaxy S10 Lite जहां आने वाली 23 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा वहीं Galaxy Note 10 Lite कल यानि 21 जनवरी को भारतीय बाजार में कदम रखने जा रहा है। सैमसंग सॉफ्ट लॉन्च के जरिये गैलेक्सी नोट 10 लाइट को इंडियन मार्केट में उतार रही है। कल इस पावरफुल स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा उठ जाएगा और साथ ही सैमसंग कल यह घोषणा भी कर देगी कि Galaxy Note 10 Lite किस तारीख से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यह हो सकती है कीमत

Samsung Galaxy Note 10 Lite की कीमत कल सामने आ जाएगी। लेकिन कंपनी द्वारा ऑफिशियल किए जाने से पहले ही इस फोन की कीमत लीक हो चुकी है। प्राप्त जानकारी अनुसार सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 35,990 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 39,990 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा। चर्चा है कि Samsung Galaxy Note 10 Lite Aura Glow, Aura Black and Aura Red कलर में बिकेगा। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत और सेल की तारीख के लिए कल यानि 21 जनवरी का इंतजार किया जा रहा है।

लुक व डिजाईन

Samsung Galaxy Note 10 Lite को कंपनी की ओर से फुलव्यू बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन डिसप्ले के तीन किनारें जहां पूरी तरह से साईड ऐज़ेज से सटे हुए हैं वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा बॉडी पार्ट मौजूद है। पंच-होल फोन डिसप्ले के उपरी ओर बिल्कुल बीच में दिया गया है, इसी में सेल्फी कैमरा फिट है। Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्थित है। सैमसंग ने इस फोन का रियर कैमरा सेटअप ‘चौकोर’ आकार का बनाया है। फोन के नीचले पैनल पर यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ ही स्पीकर ग्रिल, 3.5एमएम ऑडियो जैक और S Pen डॉक दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A41 और Galaxy A31 की कैमरा डिटेल आई सामने, 5000एमएएच बैटरी का भी खुलासा

कैमरा सेग्मेंट

Samsung Galaxy Note10 Lite के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो सैमसंग ने न सिर्फ सॉफ्टवेयर बल्कि आउटर लुक के मामले में भी फोन के कैमरा डिपार्टमेंट को खास बनाया है। बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/2.2 अचर्पर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/1.7 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर मौजूद पंच-होल में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा फिट है।

फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Note10 Lite को कंपनी की ओर से 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है, जिसे कंपनी ने सिनेमैटिक इनफिनिटी डिसप्ले का नाम दिया है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो बेहद फास्ट फोन अनलॉकिंग तकनीक से लैस है। Galaxy Note10 Lite को सैमसंग 2.0 यूआई आधारित एंडरॉयड के सबसे एडवांस ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो सैमसंग के ही 10एनएम तकनीक पर बने एक्सनॉस 9810 चिपसेट पर रन करता है। उम्मीद है कि भारतीय बाजार में भी यही प्रोसेसर उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy Note 10 Lite india launch 21 january price sale date specs variant offer

ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy Note10 Lite को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है जिनमें 6 जीबी रैम मैमोरी और 8 जीबी रैम मैमोरी शामिल है। ये दोनों ही वेरिएंट्स 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट एनएफसी व सैमसंग पे जैसे फीचर्स से लैस है तथा पावर बैकअप के लिए इस डिवाईस में सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। यह डिवाईस भी नोट 10 सीरीज़ के मौजूदा फोंस की तरह बेहद ही एडवांस S-Pen के साथ लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here