Samsung Galaxy A51 की असली फोटो आई सामने, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा L-शेप वाला क्वॉड रियर कैमरा

Join Us icon

Samsung बता चुकी है कि कंपनी आने वाली 12 दिसंबर को वियतनाम में एक ईवेंट को आयोजन करने जा रही है और इस ईवेंट के मंच से ‘Galaxy A 2020 सीरीज’ को पेश किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इस सीरीज़ के तहत कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे लेकिन उम्मीद की जा रही है कि 12 दिसंबर को Galaxy A51 अंर्तराष्ट्रीय बाजार में दस्तक दे सकता है। 91मोबाइल्स Samsung Galaxy A51 को लेकर पहले ही कई अहम जानकारी अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में दे चुका है। वहीं अब एक अन्य टेक वेबसाइट द्वारा Galaxy A51 की प्रोमो वीडियो और फोटोज़ भी इंटरनेट पर शेयर कर दी गई है।

Samsung Galaxy A51 की प्रोमो वीडियो और फोटोज़ स्मार्टफोन की आधिकारिक फाईल्स है जो लीक के माध्यम से सामने आई है। यह लीक सैममोबाइल द्वारा किया गया है। फोटो व वीडियो सामने आने से एक ओर जहां यह साफ हो गया कि 12 दिसंबर को लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Galaxy A51 ही होगा। वहीं फोटोज़ व वीडियोज़ से इस डिवाईस की लुक और डिजाईन का खुलासा भी हो गया है।

ऐसी होगी Samsung Galaxy A51 की लुक

फोटो व वीडियो सामने आने से लॉन्च से पहले ही Galaxy A51 के डिजाईन का खुलासा हो गया है। फोटोज़ में गैलेक्सी ए51 को पंच-होल डिसप्ले डिजाईन पर बना दिखाया गया है और यह होल डिसप्ले के बिल्कुल बीच में स्थित है। फोन की डिसप्ले तीन ओर से जहां बेजल लेस है वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। Samsung Galaxy A51 के बैक पैनल क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है जो L-शेप में है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर जहां वर्टिकल शेप में दिए गए हैं वहीं चौथा सेंसर और फ्लैश सेटअप में दाईं ओर स्थित है।

Samsung Galaxy A51 का बैक पैनल प्रिज़म कट डिजाईन पर बना है और यहां से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है। यहां नीचे की ओर Samsung की ब्रांडिंग लगी हुई है। Samsung Galaxy A51 के लोवर पैनल पर बीच में यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है। इस पोर्ट के दाईं ओर 3.5एमएम जैक दिया गया है तथा बाईं ओर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। गैलेक्सी ए51 के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन लगे हुए हैं तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।

Samsung Galaxy A51 स्पेसिफिकेशन्स

लीक के मुताबिक  यह स्मार्टफोन 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया जाएगा जो वनयूआई 2.0 आधारित होगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए Galaxy A51 में सैमसंग का ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Samsung Galaxy A51 में 4 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी और यह फोन एक से अधिक रैम वेरिएंट में बाजार में दस्तक दे सकता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाईस 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर सपोर्ट करेगा। इसी के साथ बैक पैनल पर 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसिंग सेंसर और 5 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस दिया जाएगा। वहीं सेल्फी के लिए Galaxy A51 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 4,000 एमएमएच की पावरफुल बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here