Samsung Galaxy A51s 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, स्नैपड्रैगन 765G SoC और 6GB रैम के साथ होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/01/Samsung-Galaxy-A51-4.jpg

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग एक साथ अपने कई स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इंडियन मार्केट में अपनी ‘A’ सीरीज के अंदर गैलेक्सी ए21एस को लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में सैमसंग का मॉडल नंबर SM-A716V वाला फोन लीक हुआ था, जिसका नाम Samsung Galaxy A71s 5G बताया गया था। वहीं, अब बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर SM-A516V को देखा गया है। इस मॉडल नंबर को देखकर माना जा रहा है कि यह Galaxy A51s 5G होगा। गीकबेंच के अलावा यह डिवाइस NFC फॉर्म और Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है।

Samsung Galaxy A71s 5G के मॉडल नंबर और Galaxy A51s 5G मॉडल नंबर लगभग एक जैसे ही हैं बस ‘5’ की जगह ‘7’ बीच में लिखा है। इसलिए इस बात को लेकर कयास लगया जा रहा है कि मॉडल नंबर SM-A516V अपकमिंग Galaxy A51s 5G होगा। इसे भी पढ़ें: 8जीबी रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आ रहा Samsung का मुड़ने वाला Galaxy Z Flip 5G

Geekbench लिस्टिंग की बात करें तो Galaxy A51s 5G में 1.8GHz फ्रीक्यूएंसी वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होगा। हालांकि, प्रोसेसर के नाम का जिक्र गीकबेंच पर नहीं किया गया है। लेकिन, इसमें ‘Lito’ मदरबोर्ड का नाम लिखा है। इससे उम्मीद की जा रही है कि फोन में Snapdragon 765G होगा। इसके अलावा लिस्टिंग में जानकारी मिली है कि फोन 6GB की रैम से लैस होगा। वहीं, डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 622 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,928 प्वाइंट मिले हैं।

Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन के अनुसार Galaxy A51s 5G फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई ac और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। वहीं, NFC सर्टिफिकेशन को लेकर कहा जा रहा है कि Galaxy A51s 5G में NFC कनेक्टिविटी होगी।


Samsung Galaxy A51

Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। सैमसंग ने अपने इस फोन को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है जिसमें स्क्रीन पर टच करते ही यह फोन अनलॉक होता है। सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंडरॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.0 पर लॉन्च हुआ है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ सैमसंग के ही एक्सनॉस 9611 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: इंडिया लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M01s की स्पेसिफिकेशन्स लीक, यह हुआ खुलासा

फोटोग्राफी सेग्मेंट सैमसंग गैलेक्सी ए51 की प्रमुख यूएसपी में से एक है। इसी की बात करें तो यह स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Samsung Galaxy A51 में 32 मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।