8जीबी रैम और सबसे ताकतवर प्रोसेसर के साथ आ रहा Samsung का मुड़ने वाला Galaxy Z Flip 5G

Join Us icon

इस साल की शुरुआत में सैमसंग ने अपने सेकंड जनरेशन वाले फोल्डेबल फोन गैलेक्सी जेड फ्लिप को पेश किया था। वहीं, अब साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इस डिवाइस के 5G मॉडल को जल्द पेश करने वाली है। हाल ही में Samsung Galaxy Z Flip 5G मॉडल को बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-F707B पर स्पॉट किया गया था। वहीं, इसे सर्टिफिकेशन साइट टेना पर भी देखा गया था। इन सर्टिफिकेशन साइट पर फोन्स की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। अब एक फेमस टिप्सटर ने डिवाइस के कैमरा डिटेल्स के साथ दूसरे फीचर्स की जानकारी दी है।

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy Z Flip 5G और Galaxy Note20 सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन और नेक्सट जनरेशन गैलेक्सी फोल्ड 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अब तक इन फोन्स की लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी की ओर से कोई पुष्टी नहीं की गई है। इसे भी पढ़ें: इंडिया लॉन्च से पहले ही Samsung Galaxy M01s की स्पेसिफिकेशन्स लीक, यह हुआ खुलासा

samsung-galaxy-z-flip

डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर इस बात की जानकारी दी है कि Samsung Galaxy Z Flip 5G में 6.5-इंच AMOLED डिसप्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 2636 x 1080 पिक्सल दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 865 दिया जाएगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में बैक पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। वहीं, फोन में 12MP प्राइमरी सेंसर और 10MP सेकंडरी सेंसर होगा। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा दिया जाएगा।

गीकबेंंच पर सामने आया था फोन में 8 जीबी रैम और एंडरॉयड 10 दिया जाएगा। इसके अलावा हल ही कि एक रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी स्मार्टफोन ब्लैक, कॉपर और व्हाइट कलर ऑप्शन में आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M51 होगा गैलेक्सी एम सीरीज़ का सबसे पावरफुल फोन, सितंबर में होगा लॉन्च

साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 2,500mAh और 704mAh की डुअल बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी 15W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन कंपनी 5 अगस्त को होने वाले सैमसंग अनपैक्ड इवेंट के दौरान पेश करेगी। हालांकि, अभी इसकी ऑफिशियल पुष्टी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here