
सैमसंग का अपकमिंग अपर मिड-रेंज हैंडसेट Samsung Galaxy A53 5G के बारे में काफी समय से लीक व जानकारी सामने आ रही है। वहीं, हाल ही में इस फोन को बीआईएस पर मॉडल नंबर SM-A536E/DS के साथ देखा गया था। इसके अलावा पिछले महीने, आगामी गैलेक्सी हैंडसेट को गीकबेंच बेंचमार्क डाटाबेस पर देखा गया था जिसमें कुछ प्रमुख फीचर्स का पता चला था। अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy A53 5G को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। सर्टिफिकेशन वेबसाइट से पता चलता है कि हैंडसेट 15W चार्जिंग एडॉप्टर के साथ आएगा।
Samsung Galaxy A53 5G
3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से पता चलता है कि Samsung Galaxy A53 5G का मॉडल नंबर SM-A5360 होगा। वहीं, चार्जिंग अडैप्टर का मॉडल नंबर EP-TA200 होगा। चार्जर 1.67amp करंट पर 9.0V आउटपुट और 2.0amp करंट पर 5V आउटपुट सपोर्ट करेगा। हालांकि हैंडसेट 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सिर्फ 15W चार्जिंग एडॉप्टर के साथ दिखाई दिया, हम उम्मीद करते हैं कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन का भारत में प्रॉडक्शन शुरू, जल्द होगा लॉन्च

Galaxy A53 स्मार्टफोन के बारे में दावे किए जा सरे हैं कि यह स्मार्टफोन अपकमिंग Exynos 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि कुछ मार्केट में Snapdragon चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा Samsung Galaxy A53 5G स्मार्टफोन प्रीमिमय मिड रेंज का स्मार्टफोन है। इसे भी पढ़ें: पावरफुल Samsung Galaxy S21 FE 5G की सेल शुरू, खरीदने पर मिलेगा तगड़ा Cashback
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 120Hz FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी कैमरा, Android 12 पर आधारित OneUI 4.0 स्किन, 3.5mm ऑडियो जैक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन Galaxy A52 5G स्मार्टफोन का सक्सेसर है जो कि पंच होल कटआउट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है।
Samsung Galaxy A33 5G
बता दें कि हाल ही में 91mobiles ने सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A33 5G स्मार्टफोन को रेंडर शेयर किए थे। इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले, 6GB RAM, 5000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। सैमसंग का यह फोन ब्लैक, व्हाइट, लाइट ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Galaxy M33 5G स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी के साथ 15W/25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में पेश किया जा सकता है।






















