
सैमसंग के अपकमिंग Galaxy A53 5G को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में इस नए 5G फोन को पेश कर दिया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस फोन के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले हैंडसेट गीकबेंच डाटाबेस और 3सी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब सैमसंग के इस ए-सीरीज़ हैंडसेट को एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा है। साथ ही हैंडसेट ने NBTC डाटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है।
Samsung Galaxy A53 5G
नई लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि मॉडल नंबर SM-A536E/DS वाला हैंडसेट वास्तव में सैमसंग गैलेक्सी A53 5G है। पिछले हफ्ते हैंडसेट को ब्लूटूथ एसआईजी और एचटीएमएल5टेस्ट डाटाबेस पर भी देखा गया था। विभिन्न सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर इस फोन के स्पॉट होने से साफ हो गया है कि डिवाइस जल्द ही पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy S22 सीरीज भारत में 9 फरवरी को होगी लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म
Samsung Galaxy A53 5G NBTC और FCC पर हुआ स्पॉट
गैलेक्सी A53 को मॉडल नंबर SM-A536E/DS के साथ NBTC और FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। वहीं, FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि अपकमिंग A-सीरीज डिवाइस 5G सपोर्ट और NFC से लैस होगा। लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि डिवाइस एक चार्जिंग एडॉप्टर के साथ आएगा जिसका मॉडल नंबर EP-TA800 होगा। यह 25W का चार्जर होगा। इसलिए कंपनी बॉक्स में 25W फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर देगी। साथ ही हैंडसेट में चार्जिंग और डाटा ट्रांसफर के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
Samsung Galaxy A53 की स्पेसिफिकेशन्स
फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की अब तक सामने आई लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी फोन को 1080 × 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.46 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो पंच-होल डिजाइन पर बनी है। इसके अलावा माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए53 स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ वनयूआई 4.0 देखने को मिलेगा। वहीं लीक्स के अनुसार प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में सैमसंग का ही एक्सनॉस 2100 चिपसेट दिया जा सकता है। टेना पर Samsung Galaxy A53 5G को 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है जिसके साथ 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये इस फोन की स्टोरेज 1 टीबी तक बढ़ाई जा सकेगी।
Samsung Galaxy A53 5G Phone फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जो फोटो में फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर चौकोर शेप में फिट किया गया है। इस कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिए जाने की बात सामने आई है। अन्य रियर सेंसर्स की डिटेल्स का खुलासा अभी नहीं हो जाया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस आगामी सैमसंग फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F23 5G स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC और 6GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां
सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी फोन को लेकर बताया गया है कि पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,860एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। इस फोन का डायमेंशन 159.5×74.7×8.1एमएम और वज़न 190 ग्राम बताया गया है। मार्केट में यह सैमसंग फोन White और Blue कलर में लॉन्च किया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट के लिए अभी और इंतजार करना होगा।























