Samsung का 40 हजार वाला 5G फोन मिल रहा सिर्फ 24,000 रुपये में, देखें अमेजन पर मिलने वाली डील

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/Samsung-Galaxy-A55-5G-new.jpg

इस समय अमेजन (Amazon) पर Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत हो चुकी है, जहां स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त छूट देखने को मिल रही है। अगर आप एक बढ़िया मिड-प्रीमियम 5G फोन लेने की सोच रहे थे, तो Samsung Galaxy A55 5G एक विकल्प हो सकता है। अच्छी बात यह है कि इस फोन में फोन पर अच्छी डील मिल रही है। लॉन्च के वक्त इसके शुरुआती वैरियंट की कीमत 39,999 रुपये थी, जो इस समय Amazon पर 24,000 से भी कम की कीमत पर उपलब्ध है। आइए जानते हैं अमेजन सेल में मिलने वाली डील के बारे में विस्तार सेः

Amazon पर Samsung Galaxy A55 5G (8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरियंट) फिलहाल 23,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह फोन की कीमत 39,999 रुपये से सीधे 16,001 रुपये कम है। इसके अलावा, बैंक और कार्ड ऑफर्स के जरिए इसकी प्रभावी कीमत और भी कम हो सकती है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन दिया जा रहा है, जिसकी शुरुआत सिर्फ 844 रुपये प्रति माह से होती है। EMI के जरिए खरीदने पर यूजर्स 1,339 रुपये से ज्यादा के ब्याज की बचत भी कर सकते हैं। वहीं Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 719 रुपये तक का कैशबैक मिलता है।

इतना ही नहीं, अगर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Amazon का एक्सचेंज प्रोग्राम इस डील को और ज्यादा फायदेमंद बना देता है। पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल के आधार पर 22,700 तक का एक्सचेंज बेनिफिट मिल सकता है, जिससे Samsung Galaxy A55 की कीमत काफी हद तक नीचे आ सकती है। यही वजह है कि यह डील अपग्रेड करने वाले यूजर्स के लिए खास मानी जा रही है।

अब सवाल आता है कि Samsung Galaxy A55 5G को आखिर क्यों खरीदना चाहिए। इसकी सबसे बड़ी वजह इसका बैलेंस्ड पैकेज है। यह फोन न सिर्फ डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में प्रीमियम लगता है, बल्कि परफॉर्मेंस, कैमरा और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में भी भरोसेमंद साबित होता है। इस प्राइस रेंज में IP67 रेटिंग वाला मेटल और ग्लास बिल्ड मिलना बड़ी बात है, जो फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रखता है। साथ ही Samsung का One UI इंटरफेस साफ-सुथरा, स्टेबल और लंबे समय तक अपडेट सपोर्ट देने के लिए जाना जाता है, जो कई चीनी ब्रांड्स के मुकाबले इसे ज्यादा सेफ चॉइस बनाता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Samsung Galaxy A55 5G में 6.6-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले क्वालिटी इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है, जो वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया और गेमिंग के दौरान स्मूद और कलर-रिच एक्सपीरियंस देती है। फोन में Samsung का Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और डेली यूज के साथ-साथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग को भी अच्छे से हैंडल करता है।

बैटरी सेक्शन में Galaxy A55 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो सामान्य इस्तेमाल में आराम से एक दिन से ज्यादा का बैकअप दे देती है। यह 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे फोन को कम समय में चार्ज किया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए अच्छी क्वालिटी देता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 14 आधारित One UI 6.1 पर चलता है। Samsung ने Galaxy A55 के लिए 4 साल के Android अपडेट्स और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है, जिससे यह फोन लंबे समय तक लेटेस्ट और सुरक्षित बना रहेगा। यही लॉन्ग-टर्म सपोर्ट इसे उन यूजर्स के लिए खास बनाता है, जो बार-बार फोन बदलना नहीं चाहते हैं।

कुल मिलाकर, Amazon Great Republic Day Sale 2026 में Samsung Galaxy A55 5G उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया डील है, जो प्रीमियम डिजाइन, शानदार AMOLED डिस्प्ले, भरोसेमंद कैमरा, मजबूत बिल्ड और लंबी सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक स्टेबल 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं। खासतौर पर जब इसकी कीमत घटकर ₹24,000 के आसपास आ चुकी है, तो यह अपने सेगमेंट में सबसे स्मार्ट और सेफ चॉइस में से एक बन जाता है।