
आज सुबह ही हमनें खबर पब्लिश की थी जिसमें सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ के आगामी डिवाईस गैलेक्सी ए90, गैलेक्सी ए40 और गैलेक्सी ए20ई की जानकारी दी गई थी। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि उपरोक्त तीनों स्मार्टफोंस का सैमसंग की आधिकारिक यूके साइट पर इनका प्रोडक्ट पेज बनाया गया है। प्रोडक्ट पेज सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि ये तीनों फोन बेहद जल्द बाजार में दस्तक दे सकते हैं। वहीं अब सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी ए60 की जानकारी भी सामने आई है जिसमें फोन को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाया गया है।
सर्टिफाइट हुआ गैलेक्सी ए60
सैमसंग गैलेक्सी ए60 को अमेरिका की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है जहां इस फोन को ब्लूटूथ सर्टिफाइड किया गया है। इस वेबसाइट पर गैलेक्सी ए60 को एसएम—ए6060 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वेबसाइट के अनुसार गैलेक्सी ए60 को ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी प्राप्त है और यह फोन ए6060.001 सॉफ्टवेयर वर्ज़न पर काम करेगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर हालांकि गैलेक्सी ए60 से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इस लिस्टिंग में यह जरूर साफ कर दिया गया है कि यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा।

यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग ने हालांकि अभी तक गैलेक्सी ए60 के लॉन्च और इसकी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन सामने आए लीक्स की मानें तो यह फोन पंच होल डिजाईन के साथ 6.7-इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए60 को इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस कर बाजार में उतार सकती है। वहीं चर्चा है कि सैमसंग इस फोन को ग्लॉस बॉडी पर पेश कर सकती है।30 साल का हुआ वर्ल्ड वाइड वेब, जानें इंटरनेट दुनिया से जुड़ी ये 5 रोचक बातें
लीक के अनुसार गैलेक्सी ए60 सैमसंग का हाईएंड डिवाईस होगा। इस फोन को 6जीबी के साथ साथ 8जीबी की पावरफुल रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 128जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं प्रोसेसर व चिपसेट की बात करें तो कुछ लीक्स में जहां गैलेक्सी ए60 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है तो कुछ में कहा गया है कि यह फोन सैमसंग के ही एक्सनॉस 9610 चिपसेट पर रन करेगा। बहरहाल उम्मीद है कि बाजार में यह फोन किसी लेटेस्ट चिपसेट पर ही लॉन्च होगा।
गैलेक्सी ए60 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं साथ ही इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा भी दिया जा सकता है जिसमें 35-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी तथा 8-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप गैलेक्सी ए50 में भी दिया गया है। वहीं लीक में कहा गया है कि गैलेक्सी ए60 को सैमसंग 4,500एमएएच की ताकतवर बैटरी से लैस कर बाजार में उतारेगी।अब ऑनलाइन में रियलमी और शाओमी से टक्कर लेने आ रहा है वीवो एस1
लगे हाथ आपको बता दें कि गैलेक्सी ए सीरीज़ को लेकर सैमसंग के वरिष्ठ अधिकारी पहले ही बता चुके हैं कि, “सैमसंग इस साल अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ को नई योजना के तहत बाजार में उतारेगी। इस सीरीज़ में कंपनी 9 स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है और इन 9 में 3 स्मार्टफोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले होंगे।”
सैमसंग ने हालांकि इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले उन 3 स्मार्टफोन का नाम तो नहीं बताया है लेकिन उम्मीद है कि गैलेक्सी ए60 भी उनमें से एक होगा। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के गैलेक्सी ए50, गैलेक्सी ए30 और गैलेक्सी ए10 स्मार्टफोन से पर्दा उठा चुकी है और गैलेक्सी ए90, सैमसंग गैलेक्सी ए40 और सैमसंग गैलेक्सी ए20ई के साथ ही अब गैलेक्सी ए60 की जानकारी भी सामने आ गई है।



















