
सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज के नए डिवाइसेज इस साल की शुरुआत में लॉन्च किए थे। वहीं, हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज़ के अंदर अपने मिड-रेंज फोन गैलेक्सी ए80 को पेश किया। इस फोन में स्लाइडर मैकेनिजम के साथ रोटेटिंग कैमरे जैसा जबरदस्त फीचर दिया गया था। वहीं, हाल ही में कंपनी की वेबसाइट पर ‘ए’ सीरीज के अंदर आने वाले गैलेक्सी ए70 को सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था।
इस लिस्टिंग में कंपनी ने डिवाइस की सभी स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया था। लेकिन, कीमत को लेकर कोई जनकारी नहीं दी थी। वहीं, अब कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर Samsung Galaxy A70 की कीमत की जानकारी दे दी है। भारत में Samsung Galaxy A70 को 28,990 रुपए में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस ब्लैक, ब्लू और वाइट कलर में आता है।
डिजाइन
अगर बात करें इस डिवाइस के डिजाइन की तो Samsung Galaxy A70 में 3D ग्लास्टिक डिजाइन, वॉटर ड्रॉप नॉच और बॉटम में बारीक चिन दी गई है। वहीं, फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जो वर्टिकली शेप में है। इसके अलावा फोन में दाईं ओर वॉल्यूम और पॉवर बटन है।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
गैलेक्सी A70 में 6.7-इंच का फुल एचडी+ सुपर ऐमोलेड इनफिनिटी यू डिसप्ले दिया गया है। इसमें 2गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है। वहीं, लिस्टिंग के अनुसार गैलेक्सी ए70 को दो स्टोरेज वेरियंट 6जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम/128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन की स्टोरेज को 512जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 32+8+5-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 4500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 25वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।
बता दें कि कुछ समय पहले सैमसंग ने दावा किया है कि 1 मार्च को लॉन्च हुए ए सीरीज के स्मार्टफोन्स ने बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी के अनुसार महज 40 दिनों में Samsung Galaxy A सीरीज की 20 लाख यूनिट्स की बिक्री हो गई है।
वहीं, इस बिक्री से से कंपनी को 50 करोड़ डॉलर (लगभग 3,500 करोड़ रुपए) की कमाई हुई है। इस बात की जानकारी सैमसंग इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रंजीवजीत सिंह ने दी। रंजीवजीत ने कहा “हमने अपने लिए जो लक्ष्य निर्धारित किए थे, हम उससे आगे निकलने की राह पर हैं।”





















