6जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ Samsung Galaxy A70s, यह हो सकता है सैमसंग का पहला 64-एमपी कैमरा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Samsung-Galaxy-A70-Rear-Camera.jpg

Samsung Galaxy A70s को लेकर लंबे समय से लीक्स आ रहे हैं। विभिन्न लीक्स में इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स व फीचर्स की जानकारी मिलती रही है। Galaxy A70s के बारे में यह तक कहा गया है कि यह स्मार्टफोन Samsung का पहला डिवाईस होगा जो 64-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा। तमाम लीक्स के बाद अब यह स्मार्टफोन चीनी बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां Galaxy A70s के मॉडल नंबर के साथ ही इसकी अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

बेंचमार्किंग लिस्टिंग

Samsung Galaxy A70s को गीकबेंच पर कल यानि 8 अगस्त को लिस्ट किया गया है जहां फोन का मॉडल नंबर SM-A707F है। गीकबेंच पर Galaxy A70s को एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित दिखाया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन SM6150 यानि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। गीकबेंच पर Galaxy A70s में 6जीबी की रैम मैमोरी बताई गई है। वहीं स्कोर की बात करें तो Samsung Galaxy A70s को सिंगल-कोर में 2365 स्कोर और मल्टी-कोर में 6372 स्कोर प्राप्त हुआ है।

Samsung Galaxy A70s

Galaxy A70s स्मार्टफोन की बात करें तो इसे 64-मेगापिक्सल की पावर वाले रियर कैमरा सेंसर से लैस बताया जा रहा है। गैलेक्सी ए70एस सैमसंग का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो इतनी पावर वाले कैमरा सेंसर पर लॉन्च होगा। बता दें कि Samsung ने हाल ही में ISOCELL Bright GW1 तकनीक का प्रदर्शन किया था। इस तकनीक के साथ कोई भी स्मार्टफोन 64-मेगापिक्सल तक की फोटो कैप्चर कर सकता है। और Galaxy A70s सेंसर से लैस हो सकता है। गौरतलब है कि यह रेज्ल्यूशन अब तक दुनिया में लॉन्च हुए किसी भी स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा है। यह भी पढ़ें : देखें Samsung S Pen के टॉप 5 फीचर

फोन से जुड़े लीक्स में बताया गया है कि Samsung Galaxy A70s को इंडिया में तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इनमें ब्लैक, वाईट और लेवेंडर कलर शामिल होंगे। लीक्स की मानें तो Galaxy A70s के साथ ही Samsung Galaxy A30s और Galaxy A20s पर भी काम कर रही है। ये तीनों स्मार्टफोन साल की दूसरी छमाही के दौरान ही इंडिया में लॉन्च किए जाएंगे। लीक के मुताबिक Galaxy A30s को भी जहां ब्लैक, वाईट और लेवेंडर कलर वेरिएंट्स में बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं गैलेक्सी सीरीज़ के सस्ते स्मार्टफोन Galaxy A20s को Samsung की ओर से ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A70

सैमसंग ने Galaxy A70 को इनफिनिटी यू नॉच डिसप्ले पर पेश किया है। यह फोन भी गैलेक्सी ए80 की ही तरह 1080 X 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7-इंच की बड़ी फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन के नीचे इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कंपनी की ओर से Galaxy A70 को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 670 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : दिवाली से पहले Realme लॉन्च करेगी चार कैमरे वाले 3 स्मार्टफोन, अब Xiaomi को मिलेगी टक्कर

कंपनी की ओर से Galaxy A70 को 6जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया गया है। यह फोन 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। Galaxy A70 का दूसरा रियर कैमरा सेंसर 8-मेगापिक्सल है तथा इसी तरह फोन में 5-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर दिया गया है।

सेल्फी के लिए सैमसंग Galaxy A70 एफ/2.0 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। गैलेक्सी ए70 डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक तकनीक से भी लैस है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Galaxy A70 में 25वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500एमएमएच की बैटरी दी गई है।