
Samsung ने आज टेक बाजार में अपनी गैलेक्सी नोट सीरीज़ को बढ़ाते हुए Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ लॉन्च कर दिया है। यह पहली बार है जब Samsung ने दो नोट डिवाईस लॉन्च किए हैं। 5G कनेक्टिविटी से लैस के डिवाईस पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। Galaxy Note 10 और Note 10+ के फीचर्स जितने दमदार है उतना ही शानदार है नोट डिवाईस के साथ आने वाला S Pen यानि Stylus Pen. सैमसंग ने Galaxy Note सीरीज़ को जितना एडवांस किया है उतना ही एडवांस S Pen है। चलिए नज़र डालते हैं S Pen के टॉप 5 फीचर्स पर।
1. हवा में Pen हिलाने से ही बदलेगी फोटो
S Pen का यह फीचर किसी रिमोट कंट्रोल की तरह काम करता है। Galaxy Note 10 हो या Note 10+ दोनों ही डिवाईस में Stylus Pen को सिर्फ हवा में हिलाकर ही मैन्यू या किसी भी फाईल को आगे-पीछे किया जा सकता है। इस फीचर को Air Actions का नाम दिया गया हैै। इसी तरह S Pen को रोटेट करने पर फोन में खोली गई पिक्चर फाईल या ड्राईंग भी रोटेट हो जाएगी। S Pen से ही फोटो को ज़ूम इन या ज़ूम आउट किया जा सकता है।
Say hi to Next-level power. #GalaxyNote10
Learn more: https://t.co/ZoibEbczdC pic.twitter.com/aT2WeMxMEr— Samsung Mobile (@SamsungMobile) August 7, 2019
2. बिना फोन छूए खींचे सेल्फी और बदले गानें
S Pen ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिये Galaxy Note मॉडल्स के कैमरा को भी एक्सेस कर पाएग। फोन का कैमरा ओपन करके सिर्फ S Pen का बटन दबाने से ही फोन से फोटो क्लिक हो पाएगी। यह फीचर फ्रंट कैमरा और रियर कैमरा दोनों के साथ काम करेगा। Samsung का कहना है कि S Pen के साथ 30 फिट की दूरी पर Galaxy Note 10 डिवाईस रख कर भी फोटो को क्लिक किया जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं S Pen यूट्यूब पर चल रहे गाने को प्ले व पॉज के साथ ही नेक्स्ट भी कर सकते हैं।
3. एआर डूडल
जैसा कि नाम से ही पता चलता है AR Doodle में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके डूडल का निर्माण किया जा सकता है। Galaxy Note 10 में मौजूद वीडियो में S Pen के यूज़ के कोई भी फनी डूडल या अपनी पंसदीदा आर्ट डाली जा सकती है। यानि S Pen एक तरह से वीडियो एडिटिंग का काम भी करेगा। इस फीचर के जरिये वीडियो के किसी भी सेग्मेंट पर कोई भी आब्जेक्ट इन्सर्ट किया जा सकता है या बदला जा सकता है।
4. स्मार्ट सलेक्शन
प्रेजेंटेशन के साथ ही S Pen के जरिये Galaxy Note 10 में आप कोई भी स्कैच ड्रा कर सकते हैं। S Pen किसी पेंटिंग ब्रश की तरह काम करेगा और बिना किसी रूकावट के एस पेन को सिर्फ Galaxy Note 10 या 10+ की डिसप्ले पर चला कर ड्राइंग बना सकते हैं। गैलेक्सी नोट डिवाईस की बड़ी स्क्रीन इस काम को और भी मजेदार बना देती है। इसी तरह S Pen फोन में किसी कटेंट को कॉपी व पेस्ट करने के लिए स्मार्ट सलेक्शन की सुविधा भी देता है।
5. ईजी स्लाइड प्रेजेंटेशन
Galaxy Note 10 में S Pen के जरिये न सिर्फ आप आपने सब्जेक्ट के अनुरूप प्रेजेंटेशन बना सकते हैं, बल्कि S Pen के जरिये प्रेजेंटेशन व स्लाइड को यूज़ भी कर सकते हैं। गैलेक्सी नोट डिवाईस को बड़ी स्क्रीन या प्रोजेक्टर से कनेक्ट कर के S Pen के इस फीचर का लाभ और भी फायदेमंद हो जाता है। सिर्फ छोटे से S Pen को हाथ में पकड़ कर पूरी स्लाइड प्रेजेंटेशन को चलाया जा सकता है।



















