
इसी साल अप्रैल माह में कोरियन कंपनी सैमसंग ने अपनी गैलेक्सी सीरीज़ के तहत सी7 प्रो स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया था। कंपनी द्वारा इस फोन को स्नैपड्रैगन प्रोसेसर पर पेश किया था लेकिन अब इस फोन का एक और मॉडल नए लीक में सामनें आया है जो हेलिओ चिपसेट से लैस है। चीनी बेंचमार्किंग साइट पर सैमसंग सी7 के लिस्ट होने के बाद यह खबर सामनें आई है।
नुबिया एन2 : दमदार बैटरी और शानदार डिसप्ले के बाद कैमरा और प्रोसेसर करता है निराश
दरअसल बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर सैमसंग के फोन को एसएम-सी710एफ मॉडल नंबर के साथ लिस्ट करते हुए दावा किया गया है कि यह फोन गैलेक्सी सी7 है। इस लिस्टिंग में फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामनें आए है जिनके अनुसार सैमसंग अपने इस फोन को आॅक्टा-कोर हेलिओ पी20 मीडियाटेक एमटी6757 चिपसेट पर पेश कर सकती है।
इस लिस्टिंग में फोन को एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित बताया है जो 4जीबी रैम के लैस होगा। गीकबेंच ने इस तथाकथित सैमसंग गैलेक्सी सी7 को सिंगल-कोर में 883 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर में 3959 प्वाइंट्स दिए हैं। वहीं आपको बता दें कि इस फोन को लेकर पहले सामनें आए लीक्स में कहा गया था कि सैमसंग का यह फाने डुअल कैमरे से लैस होगा और स्नैपड्रैगन 630 या स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन कर सकता है।
लॉन्च से पहले असूस ज़ेनफोन 4 की पूरी जानकारी हुई लीक, जानें कैसा होगा यह फोन
बहरहाल अभी कंपनी की ओर से इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में इस फोन को लेकर मिली जानकारी को महज़ एक लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। खासकर ऐसे वक्त में जब तमाम टेक वर्ल्ड की निगाहें सैमसंग द्वारा जल्द ही पेश किए जाने वाले हाईएंड फ्लैगशिप डिवाईस गैलेक्सी नोट 8 पर है।



















