
पिछले माह ही खबर आई थी कि 17 अगस्त का असूस एक बड़ा इवेंट करने वाला है और इस दिन कंपनी ज़ेनफोन 4 को लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा भी तीन अन्य डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं। कंपनी ज़ेनफोन 4 के अलावा ज़ेनफोन सेल्फी, ज़ेनफोन 4 प्रो और ज़ेनफोन मैक्स को पेश कर सकती है। हालांकि लॉन्च से पहले ज़ेनफोन 4 के लगभग सभी स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। इस फोन को बेंचमार्किंग साइट जीएफएक्स बेंच पर देखा गया है।
इस खबर को फोन अरीना ने पहले प्रकाशित किया है। असूस ज़ेनफोन 4 में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल है। लिस्ट किया गया फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर कार्य करता है और फोन में आपको 2.2 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही एड्रीनो 508जीपीयू है।
नोकिया 2 चार वेरिएंट में होगा लॉन्च, 16 अगस्त को कंपनी कर सकती है घोषणा
जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किए गए फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी है। हालांकि असूस ज़ेनफोन 4 के अब तक आए लीक के अनुसार इसे डुअल कैमरे (12+8एमपी) के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन जीएफएक्स बेंच पर सिंगल कैमरा ही लिस्ट किया गया है। लिस्ट किए गए फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी उपलब्ध है। फिलहाल यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1.1 नुगट पर आधारित है।
सैमसंग ने अपने सस्ते स्मार्टफोन की कीमत में की 5,000 रुपये से ज्यादा की कटौती
असूस ज़ेनफोन 4 में 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है इसके साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है। जानकारी के मुताबिक फोन में 1टीबी तक मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।


















