सैमसंग ला रहा बेहद ही सस्ता फोन Samsung Galaxy E02, इंडियन साइट पर हुआ लिस्ट

Join Us icon

91मोबाइल्स ने कुछ समय पहले जानकारी दी थी कि Samsung Galaxy E02 मॉडल नंबर SM-E025F/DS के साथ BIS और Wi-Fi सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट हुआ था। वहीं, अब Samsung Galaxy E सीरीज के इस नए फोन को संभावित खूबियों के साथ ही सैमसंग इंडिया वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर स्पॉट किया गया है। सैमसंग के इस नए मोबाइल को SM-E025F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस लिस्टिंग से माना जा रहा है कि कंपनी Samsung Galaxy E02 का india launch अब ज्यादा दूर नहीं है। हालांकि, कंपनी ने अभी Galaxy E02 के Launch Date को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले दिनों में यह खुलासा कर देगी।

इंडियन साइट पर भी लिस्ट हो चुका है फोन

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि सैमसंग के इस फोन को काफी समय पहले Wi-Fi Alliance और BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। इन साइट पर सामने आई जानकारी में बताया गया था कि Wi-Fi 2.4GHz सपोर्ट मिलेगा और यह Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा।

samsung-galaxy-e02

Samsung Galaxy E02 की कीमत क्या होगी?

कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि कंपनी Samsung Galaxy E02 को लो बजट कैटगरी में पेश करेगी। हालांकि, इसे लेकर कोई पक्की जानकारी नहीं है। लेकिन, अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की बात करें तो बताया जा रहा है कि कंपनी फोन को 10 हजार रुपये से कम में पेश कर सकती है। हालांकि, आने वाले समय में इस फोन असली कीमत को लेकर खुलासा हो सकता है।

Galaxy E02 क्या होंगी स्पेसिफिकेशन्स

Samsung के इस फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिसप्ले दिया जा सकता है। साथ ही फोन में फोटोग्राफी के लिए क्वॉड रियर कैमरा और पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आने वाले समय में खुलासा हो सकता है।

Samsung Galaxy M12 होगा 11 मार्च को लॉन्च

Galaxy E02 से पहले कंपनी 11 मार्च को इंडिया में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने आज ही ऑफिशियल तौर पर जानकारी देकर यह खुलासा किया है। अगर बात करें फोन की खासियत की तो Samsung Galaxy M12 को इंडियन मार्केट में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किए जाना पक्का है जो कि 15वॉट सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा। इसके अलावा यह भी साफ हो गया है कि फोन आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here