Samsung Galaxy F06 5G, Galaxy M06 5G का भारतीय लॉन्च आया करीब, BIS पर हुई लिस्टिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/Samsung-Galaxy-F05-india-launched-price-specs.jpg
Highlights

सैमसंग ने 22 जनवरी को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2025 में फ्लैगशिप गैलेक्सी S25 सीरीज के लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित किया है। वहीं कंपनी भारतीय यूजर्स के लिए दो नए किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने पर भी काम कर रही है। यह Samsung Galaxy F06 5G और Samsung Galaxy M06 5G नाम से आ सकते हैं। दोनों को BIS पर देखा गया है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग की डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy F06 5G, Galaxy M06 5G BIS लिस्टिंग

अघोषित सैमसंग गैलेक्सी एफ06 5G और गैलेक्सी एम06 5G, सैमसंग गैलेक्सी एफ05 5G और सैमसंग गैलेक्सी एम05 5G के सक्सेसर के रूप में आएंगे। दोनों फोन सितंबर 2024 में 7,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे।

इन बजट डिवाइस में 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट, 50MP का प्राइमरी कैमरा और 25W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

आगामी गैलेक्सी एफ06 5जी और गैलेक्सी एम06 5जी के बारे में कोई खास जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन संभावना है कि ये अपने पूर्व मॉडल्स की कुछ विशेषताओं को बरकरार रख सकते हैं। जैसे ही हमें इन फोंस के बारे में और जानकारी मिलेगी, हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।