
लो बजट में स्मार्टफोन लेना हो जो ज्यादातर इंडियन Xiaomi और Realme ब्रांड की ओर जाना पसंद करते हैं। और ऐसा सही भी है क्योंकि इन दोनों ब्रांड्स में भारत में अपनी शुरूआत सस्ते स्मार्टफोन मेकर के रूप में ही की थी। लेकिन अब बाजार के रूख को बदलते हुए और कंज्यूमर्स की जरूरत को समझते हुए Samsung भी लो बजट में काफी एक्टिव नज़र आ रही है। इसी कड़ी में सैमसंग कल अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy F02s और Samsung Galaxy F12 इंडिया में लॉन्च करने जा रही है जो एंट्री लेवल डिवाईस के रूप में एंट्री लेंगे। यदि आप भी किसी सस्ते फोन की तालाश में है तो आगे हमने लॉन्च से पहले ही बता दिया है कि सैमसंग के इन दोनों मोबाइल फोंस में क्या खास होने वाला है।
Samsung Galaxy F12
शुरूआत सैमसंग गैलेक्सी एफ12 से करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस होंगे वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। फोन के बैक पैनल पर उपरी दाईं और स्क्वायर शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें चार कैमरा सेंसर मौजूद रहेंगे। फोन का बैक पैनल थोड़ा रग्ड दिया गया है जिसपर वर्टिकल शेप की लाईन्स का डिजाईन बना हुआ है। फोन के लोवर पैनल पर यूएसबी टाईपी सी पोर्ट, स्पीकर और 3.5एमएम जैक दिया है।

Samsung Galaxy F12 को 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। सैमसंग ने इसे इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले का नाम दिया है। यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा जिसके साथ वन यूआई मौजूद रहेगा। वहीं दूसरी ओर आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ गैलेक्सी एफ12 स्मार्टफोन 8नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बने सैमसंग के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें प्राइमरी कैमरा सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। यह एक GM2 सेंसर होगा जो ISOCELL Plus टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ12 को 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। उम्मीद है कि सैमसंग का यह एक से अधिक वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह भी पढ़ें : POCO X3 Pro मिल रहा है 8,000 रुपये सस्ता, ऐसे उठाएं फायदा
Samsung Galaxy F02s
सैमसंग गैलेक्सी एफ02एस की बात करें तो इस फोन का फ्रंट डिजाईन तो गैलेक्सी एफ12 जैसा ही है लेकिन बैक पैनल पर Realme के डायमंड कट डिजाईन जैसा पैटर्न बनाया गया है। बैक पैनल पर उपरी दाईं और आयाताकार शेप का रियर कैमरा सेटअप बनाया गया है जिसमें तीन कैमरा सेंसर वर्टिकल शेप में लगे है तथा साईड में फ्लैश लाईट मौजूद है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन जहां दाएं पैनल पर दिए गए हैं वहीं बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है।
सैमसंग का यह फोन भी 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले पर लॉन्च होगा। Galaxy F02s स्मार्टफोन एंडरॉयड ओएस आधारित वनयूआई के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर लॉन्च होगा जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का दिया जाएगा तथा पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करेगा।




















