Samsung Galaxy F42 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिया दम, जानें सस्ते 5G फोन की खूबियां

Join Us icon

Samsung अपनी F-Series का एक और स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन Galaxy F42 5G होगा। Galaxy F42 5G स्मार्टफ़ोन लॉन्च से पहले बेंचमार्क प्लेटफ़ॉर्म Geekbench पर लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह स्मार्टफ़ोन जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफ़ोन गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-E426B के नाम से लिस्ट है। इस लिस्टिंग से सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की मुख्य मुख्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी मिलती है। यहां हम आपको Galaxy F42 5G के बारे में अब तक की जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F42 5G गीकबेंच लिस्टिंग

Samsung Galaxy F42 5G

Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर मॉडल नंबर SM-E426B के साथ लिस्ट है। सैमसंग का यह फोन MediaTek चिपसेट के साथ आएगा जिसका कोड नेम MT6833V/NZA है। मीडियाटेक का यह चिपसेट Dimensity 700 है। गीकबेंच की लिस्टिंग से पता चलता है कि सैमसंग का यह फ़ोन 6GB रैम के साथ Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : POCO X3 GT होगा Redmi Note 10 Pro 5G का रिब्रांड, यहां जानें कैमरे से लेकर परफॉर्मेंस की पूरी जानकारी

अपकमिंग Samsung Galaxy F42 5G स्मार्टफोन के परफ़ॉर्मेंस की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट पर इसका स्कोर 559 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट पर 1719 पॉइंट्स रहा। गीकबेंच से पहले सैमसंग का यह फ़ोन कई सारे सर्टिफिकेशन साइट जैसे -Wi-Fi Alliance, Bluetooth SIG, और ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) पर भी लिस्ट हो चुका है। यह भी पढ़ें : Lava Z2s स्मार्टफोन 8MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और मीडियाटेक चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

Galaxy A22 5G का रिब्रांड होगा

Samsung के F-सीरीज के अधिकतर फोन कंपनी के A-सीरीज और M-सीरीज के रिब्रांड वर्जन होते हैं। फिलहाल सैमसंग का Galaxy A22 5G स्मार्टफोन है जो मीडियाटेक के Dimensity 700 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। ऐसे में संभव है कि अपकमिंग Galaxy F42 5G स्मार्टफोन कंपनी के पहले लॉन्च किए Galaxy A22 5G का रिब्रांड वर्जन हो।

Samsung Galaxy A22 5G India launch date august price specs

 

Galaxy A22 5G स्पेसिफिकेशन्स

सैमसंग के Galaxy A22 5G स्मार्टफोन में 6.6-इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है जिसका रेजलूशन Full HD+ है। सैमसंग के इस फोन में Dimensity 700 चिपसेट दिया है जो 8GB तक की रैम और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Galaxy A22 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट का कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन के बैक में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ रियर पैनल में 5-मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here