Samsung के दो नए ताकतवर फोन कंपनी की साइट पर हुए लिस्ट, जल्द ही करेंगे एंट्री

साल 2021 टेक जगत के लिए काफी खास होने वाला है क्योंकि पिछले साल कोरोना की वजह से कई नए डिवाइस दस्तक देने से चूक गए थे। ऐसे में इस साल कंपनियों की कोशिश होगी कि वह कई नए और शानदार डिवाइस लाॅन्च कर ग्राहकों के लिए कई ऑप्शन उपलब्ध कराएं। इसी को देखते हुए सैमसंग ने भी अपनी तैयारी कर ली है। साल की शुरुआत में फ्लैगशिप गैलेक्सी एस21 सीरीज को पेश कर कंपनी अब इंडियन मार्केट में गैलेक्सी एम-सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने वाली है। दरअसल, Galaxy F62/E62 उर्फ Galaxy M62 और Galaxy M02 के सपोर्ट पेज को सैमसंग इंडिया वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इससे साफ हो गया है कि फोन को कुछ ही हफ्तों में ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।
टेक वेबसाइट माइस्मार्टप्राइस की खबर के अनुसार Galaxy F62/E62 और Galaxy M02 को सैमसंग इंडिया पर मॉडल नंबर SM-E625F/DS और SM-M022G/DS के साथ सपोर्ट पेज पर आया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है। लेकिन, माना जा रहा है कि स्मार्टफोन जल्द ही इंडिया में आएगा। सामने आई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी एम62 को एफ62 या ई62 के नाम पर पेश किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 हुआ लाॅन्च, देखें क्या है इस फोन की ताकत
हालांकि, अभी भी इसे लेकर कुछ साफ नहीं है। हाल ही में बेंचमार्किग साइट गीकबेंच पर Samsung Galaxy F62 को स्पॉट किया गया था, जिसका मॉडल नंबर भी एम-ई625एफ था। लिस्टिंग में बताया गया था कि फोन में कंपनी का ही एक्सिनॉस 9825 होगा। यहां फोन को सिंगल-कोर में 763 प्वाइंट्स मिले थे और मल्टी-कोर टेस्ट में 1952 प्वाइंट्स मिले थे। इससे पहले कंपनी सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 सीरीज में इस एसओसी को दे चुकी है।
इसके अलावा अगर बात करें गैलेक्सी एम02 की तो इसे भी अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया जा चुका है। कुछ समय पहले ही फोन को ब्लूटूथ SIG वेबसाइट पर देखा गया था। इससे पहले स्मार्टफोन को वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था। इसके अलावा दोनों ही स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किए जा चुके हैं। इसे भी पढ़ें: 15,991 रुपये सस्ते मिल रहे हैं Samsung Galaxy S20 सीरीज़ के स्मार्टफोन, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें
गैरतलब है कि कंपनी इससे पहले कम कीमत में सैमसंग गैलेक्सी M02s को पेश किया गया था। इस फोन में 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले और स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। इसके अलावा फोन 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं फोन में दूसरे वेरिएंट को 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ दी गई थी। दोनों ही वेरिएंट्स में मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।