
Samsung भारत में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 5G लॉन्च वाला है। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। जिसमें लॉन्च डेट, डिजाइन सहित स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत बताई गई है। यह फोन 18 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच का FHD+ sAMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh की बैटरी जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च डेट
फ्लिपकार्ट पर मौजूद माइक्रोसाइट के अनुसार Samsung Galaxy F70 5G 18 अक्टूबर को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसे Vivid Blue और Bold Black कलर ऑप्शंस में एंट्री मलेगी। बता दें कि यह डिवाइस F70 Pro मॉडल के बाद आ रहा है। इसका डिजाइन भी प्रो मॉडल से मिलता-जुलता नजर आया है। Galaxy F70 5G के बैक पैनल पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल और LED दिया गया है। डिस्प्ले फ्लैट है और वाटरड्राप नॉच लुक देखने को मिलता है। जबकि फोन की मोटाई सिर्फ 7.5mm होगी।
Samsung Galaxy F70 5G के स्पेसिफिकेशंस
Flipkart माइक्रोसाइट के अनुसार Samsung Galaxy F70 5G में 6.7-इंच की FHD+ sAMOLED स्क्रीन दी जाएगी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद अनुभव होगा। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus लगाया जाएगा।
Samsung Galaxy F70 5G फोन में Exynos 1330 5G चिपसेट मिलने की डिटेल्स कंफर्म हुई है। यह प्रोसेसर रोज के उपयोग, मल्टीटास्किंग और 5G कनेक्टिविटी के लिए अच्छा साबित हो सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy F70 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
Samsung Galaxy F70 5G फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी माइक्रोसाइट में दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Samsung Galaxy F70 5G में कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे। फोन में Circle to Search फीचर दिया जाएगा। जिसकी मदद से स्क्रीन पर मौजूद किसी चीज को सर्कल करके उसके बारे में सर्च किया जा सकता है। इसके अलावा, इसमें Google Gemini AI फीचर्स भी होंगे।
फोन में Samsung Wallet के जरिए टैप-एंड-पे की सुविधा मिलने वाली है। सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox दिया जाएगा। जो फोन और उसमें मौजूद निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित One UI के साथ आएगा।
Samsung Galaxy F70 5G की कीमत
माइक्रोसाइट में Samsung Galaxy F70 5G की शुरुआती कीमत 1X,XXX रुपये दिखाई गई है। हमारा अनुमान है कि फोन 19,999 रुपये तक आ सकता है। हालांकि, देखना होगा ब्रांड फोन का प्राइस कितना रखता है।
अगर ये कीमत सही साबित होती हैं, तो Samsung Galaxy F70 5G बजट सेगमेंट में उन यूजर्स को लुभा सकता है। जो कम कीमत में sAMOLED डिस्प्ले, OIS कैमरा और 5G कनेक्टिविटी वाला Samsung स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन यानी 18 अक्टूबर फोन का फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











