
साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Samsung ने इस साल फरवरी में अपने मुड़ने वाला स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को लॉन्च किया था। वहीं, अब इस फोन को भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।
कीमत
हाल ही में सामने आई जानकारी के अनुसार भारत में इस फोन की कीमत 1.5 लाख से 1.75 लाख रुपए हो सकती है। वहीं, Samsung Galaxy Fold ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी सेल के लिए उपलब्ध होगा। Samsung Galaxy Fold पाने के लिए पहले यूजर्स को पहले फोन की प्री-बुकिंग करानी होगी। फोन को हाल ही में साउथ कोरिया में लॉन्च किया गया था।
स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग के इस फोल्डेबल फोन में 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फोल्ड करके एक छोटे टैबलेट में बदला जा सकता है, जिसके बाद बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी। इस फोन में कुल 6 कैमरे मौजूद है, जो फोन बॉडी में बाहर और अंदर दोनों तरफ लगे हैं। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।
वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है।
Samsung Galaxy Fold एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है। इस फोन में 12जीबी रैम और 512जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर कार्य करता है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। ये दोनों बैटरियां अलग-अलग डिस्प्ले को पावर देंगी।






















