सिर्फ 30 मिनट में बिका डायरी की तरह मुड़ने वाला Samsung Galaxy Fold, कीमत 1.65 लाख रुपए

Join Us icon

Samsung ने इस साल की शुरूआत में Galaxy Fold स्मार्टफोन पेश किया था, जिसके बाद इसे हाल ही में भारतीय बाजार में पेश किया गया। वहीं, स्मार्टफोन कैटेगरी में नया रिकॉर्ड बनाते हुए सिर्फ 30 मिनट में नए सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की सारी यूनिट्स सेल कर दीं। प्री-बुकिंग खुलने के महज 30 मिनट में ही गैलेक्सी फोल्ड की कुल 1,600 यूनिट बिक गईं। यह सभी डिवाइस 20 अक्टूबर को डिलिवर किए जाएंगे।

कीमत

Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग होने के बाद इस फोन की डिलीवरी 20 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि कंपनी की ओर से इस डिवाईस को 12 जीबी रैम और 512 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। सैमसंग द्वारा गैलेक्सी फोल्ड की कीमत 1,64,999 रुपये रखी गई है। फोन की अधिक कीमत के चलते यह देखना रोचक होगा कि Samsung Galaxy Fold की कितनी यूनिट बुक की जाएगी और कौन इस महंगे फोन का खरीददार बनेगा। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy A20s इंडिया में लॉन्च, Realme – Xiaomi को मिलेगी टक्कर

स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy Fold में 7.3-इंच की स्क्रीन दी गई है। इस फोन को फोल्ड करके एक छोटे टैबलेट में बदला जा सकता है, जिसके बाद बाहर की स्क्रीन 4.6-इंच की हो जाएगी। इस फोन में कुल 6 कैमरे मौजूद है, जो फोन बॉडी में बाहर और अंदर दोनों तरफ लगे हैं। फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है।

वहीं दूसरा सेंसर 12एमपी का है जो डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, ओआईएस सपोर्ट करता है। कंपनी ने इसे वेरियेबल अपर्चर के साथ पेश किया है। यह एफ/1.5 से लेकर एफ/2.4 तक का शूट करता है। वहीं तीसरा सेंसर टलीफोटो है। इसमें 2एक्स ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है। वहीं फोल्ड के अंदर भी 10एमपी का एक कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 आता है। इसके साथ ही आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। मेन सेंसर 10एमपी का है जो एफ2.2 अपर्चर के साथ आता है। वहीं आरजीबी सेंसर है जो डेफ्थ सेंसिंग के लिए है और यह एफ/1.9 अपर्चर वाला है। इसे भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ आया Samsung Galaxy A70s, Realme-Xiaomi को होगी परेशानी

Samsung Galaxy Fold एंडरॉयड 9 पाई पर आधारित सैमसंग के नए वनयूआई इंटरफेस पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 7 नैनोमीटर फैब्रिकेशन वाला क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 दिया गया है। इसमें एक साथ तीन ऐप के साथ मल्टी टास्किंग किया जा सकता है। इसके साथ ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो अलग-अलग बैटरी दी गई हैं। इन दोनों बैटरियों की कपैसिटी मिलाकर 4,380एमएएच होती है। ये दोनों बैटरियां अलग-अलग डिस्प्ले को पावर देंगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here