
सैमसंग गैलेक्सी एस8 की लॉन्चिंग तारिख बढ़ने के बाद यह कोरियन कंपनी मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस 2017 में अब अपने दूसरे दमदार स्मार्टफोन प्रस्तुत करने में जुटी है। इसी सूची में सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) का नाम भी पुख्ता होता नज़र आ रहा है। नई जानकारी के अनुसार एमडब्ल्यूसी 2017 में सैमसंग न सिर्फ अपने इस डिवाईस को प्रदर्शित करेगी बल्कि साथ ही अमेरिका में यह फोन सेल के लिए भी पेश किया जा सकता है।
गीज़मोचाईना की खबर के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) ऐक्सनोस 7870 चिपसेट से लैस होगा जो 1.5गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए माली-टी830 भी दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात की जाए तो यह फोन 1280×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।
सोनी ने भेजे मीडिया इन्वाईट, पेश कर सकती है ज़ेड5 प्रीमियम 2017
नए लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि इस फोन के लेकर पहले सामने आई जानकारी में इसे 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस बताया गया था।
सैमसंग गैलेक्सी एस8 के डिजाईन को लेकर हुआ अहम ख़ुलासा
पुराने लीक में इस फोन को क्वाल-कॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित बताया गया था। ऐसे में कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि सैमसंग इस फोन को अलग-अलग बाज़ार में अलग-अलग प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। जैसा की विदित है ये सभी जानकारी सिर्फ लीक्स के आधार पर ही दी जा रही है, लिहाज़ा कंपनी की ओर से किसी घोषणा आने तक किसी भी खबर को पुख्ता नहीं कहा जा सकता।





















